{"_id":"603e50481538ea716a643115","slug":"one-and-a-half-kg-cut-in-apl-families-flour-in-ration-depots","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डिपो में एपीएल परिवारों के आटे में डेढ़ किलो की कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डिपो में एपीएल परिवारों के आटे में डेढ़ किलो की कटौती
Wed, 03 Mar 2021 11:51 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के बाद अब प्रदेश भर में गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) के परिवारों के राशन में कटौती की गई है। मार्च में डिपुओं में एपीएल परिवारों को साढ़े ग्यारह किलो आटा दिया जाएगा। महंगाई के इस दौर में सरकार ने आटे के कोटे में डेढ़ किलो की कटौती कर दी है। प्रदेश भर में एपीएल परिवारों की संख्या साढ़े लाख के करीब है।
विज्ञापन
इन परिवारों को फरवरी तक आटा 13 किलोे दिया जा रहा था। इस महीने आटे में कटौती के कारण एपीएल उपभोक्ता परेशान हैं। लिहाजा महंगाई के इस दौर में उन्हें आटे की कमी पड़ने पर बाहर से महंगी दर पर आटा खरीदने को मजबूर होना पड़ेगा। हालांकि चावल पहले की तरह ही छह किलो दिए जाएंगे। एपीएल परिवारों को डिपो में आटा 9.30 रुपये और चावल दस रुपये प्रतिकिलो मिलता है।
विज्ञापन