{"_id":"5a756b7f4f1c1b8b268b806d","slug":"on-the-occasion-of-independence-day-13-years-old-kalpana-flag-hoisting-on-kangri-peak-of-ladakh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीस हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराएगी 13 साल की कल्पना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराएगी 13 साल की कल्पना
राकेश राणा
Updated Sun, 04 Feb 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Kalpana thakur
करीब 20 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित लद्दाख के स्टोक कांगरी पीक में नन्हीं कल्पना स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराएगी। लाहौल घाटी से संबंध रखने वाली 13 वर्षीय कल्पना करीब तीन दिनों में यह चढ़ाई पूरी करेगी।
विज्ञापन
जोखिम भरे इस सफर के लिए कल्पना कड़ी मेहनत कर रही है। इसके लिए कल्पना प्रशिक्षण भी ले रही है। जोखिम भरे ट्रैक के लिए कल्पना के पिता और पर्यावरणविद् किशन ने प्रशासन से अनुमति ले ली है। ऑल इंडिया माउंटेनरी फाउंडेशन से भी इस संबंध में संपर्क साधा जा रहा है। कल्पना के साथ उनके पिता किशन लाल और पोर्टर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
स्टोक कांगरी पीक की चढ़ाई करीब सात किलोमीटर है, लेकिन सफर बेहद खतरनाक है। इस सफर में कल्पना को आइस क्लाइबिंग करनी होगी। बर्फ से ढके रास्तों को चढ़ने की वजह से ही इस सफर में तीन दिन लगेंगे। 15 अगस्त 2018 को स्टोक कांगरी पीक पर पहुंचने के लिए योजना बना ली गइ गई है। तीन सदस्यीय टीम मनाली से लेह के लिए निकलेंगी। 17 हजार फीट ऊंचाई में पहला बेस कैंप, 18 हजार फीट पर एडवांस कैंप स्थापित किया जाएगा और तीसरे दिन चोटी पर पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
पेड़ को राखी बांध चर्चा में आई थी कल्पना
Kalpana thakur
इससे पहले भी कल्पना पेड़ को राखी बांधकर चर्चा में आई थी। वह पेड़ को अपना भाई मानती है। पूर्व में नन्हीं कल्पना मूलिंग पीक भी चढ़ चुकी है। इधर, कल्पना ने कहा कि, 'स्टोक कांगड़ी पीक पर तिरंगा फरहाने के लिए उत्सुक हूं। लगातार अभ्यास कर रही हूं।' कल्पना के पिता व पर्यावरणविद किशन ने कहा कि स्टोक कांगड़ी पीक पर चढ़ने के लिए लद्दाख प्रशासन से अनुमति ले ली गई है।
सबसे ऊंचे पहाड़ों में एक
स्टोक कांगरी उत्तर-पश्चिम भारत के लद्दाख क्षेत्र में हिमालय की ढलान रेंज में सबसे ऊंचा पहाड़ है। चोटी हेमिस नेशनल पार्क में स्थित है। यह स्टॉक गांव में और लद्दाख की राजधानी लेह के शहर से लगभग 15 किमी दक्षिण पश्चिम में स्थित है।
सबसे ऊंचे पहाड़ों में एक
स्टोक कांगरी उत्तर-पश्चिम भारत के लद्दाख क्षेत्र में हिमालय की ढलान रेंज में सबसे ऊंचा पहाड़ है। चोटी हेमिस नेशनल पार्क में स्थित है। यह स्टॉक गांव में और लद्दाख की राजधानी लेह के शहर से लगभग 15 किमी दक्षिण पश्चिम में स्थित है।