फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   On putting the wrong question paper setters blacklisted by HPBOSE Dharamshala

गलत प्रश्न डालने पर ब्लैकलिस्ट होंगे पेपर सेट करने वाले

Sun, 10 May 2020 10:03 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 May 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
On putting the wrong question paper setters blacklisted by HPBOSE Dharamshala
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में गलत व एक ही प्रश्न को दो बार पूछने की गाज अब बोर्ड के पेपर सेटरों पर गिरेगी। गलत प्रश्न पूछने की एवज में बोर्ड प्रबंधन अब इन पेपर सेटरों को ब्लैक लिस्ट करेगा। बोर्ड ने यह फैसला वार्षिक परीक्षाओं के दसवीं व बारहवीं के प्रश्नपत्रों में पाई गई त्रुटियों के चलते लिया है। वहीं इस पर अंतिम निर्णय बोर्ड की होने वाली बैठक में लिया जाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च माह में ली गई दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं के छह विषयों के प्रश्नपत्रों में त्रुटियां पाई गई थीं। इसके चलते बोर्ड प्रबंधन को छात्रों को ग्रेस मार्क्स देने पड़े। दसवीं कक्षा के उर्दू विषय में चार ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं, जबकि संस्कृत विषय में तीनों सीरीज में भी गलतियों के चलते छह ग्रेस मार्क्स देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा बारहवीं के केमिस्ट्री विषय की सीरीज-ए में प्रश्न नंबर दो, छह और 26, जबकि सीरीज-बी में प्रश्न नंबर 8, 18, 22, 23, 25 और 27 के रूप में एक-एक ग्रेस मार्क्स दिया जाएगा। इसके अलावा बायोलाजी की सीरीज-बी के प्रश्न नंबर दो, सीरीज-सी के चार, सात और 10 के रूप में एक-एक ग्रेस मार्क्स छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बिजनेस स्टडी विषय की सीरीज बी में प्रश्न संख्या 20 और 23 को एक समान थे, जिसके चलते इन प्रश्नों के कारण छात्रों को चार, जबकि अकाउंटेंसी विषय की सीरिज-सी के प्रश्न नंबर 20 के गलत होने के कारण छात्रों को दो ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं।


बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में गलत व एक जैसे प्रश्न डालने वाले पेपर सेटर को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। यह फैसला बोर्ड जल्द ही बैठक में लेगा। गलत प्रश्नों के चलते बोर्ड ने छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए हैं। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, एचपी बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed