{"_id":"d2f656c0b6703f2454d59a6067cfdb25","slug":"oman-team-arrived-dharamshala-to-play-t-20-world-cup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार वर्ल्ड कप खेलने धर्मशाला पहुंची ओमान की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार वर्ल्ड कप खेलने धर्मशाला पहुंची ओमान की टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी- 20 वर्ल्ड कप में पहली बार पदार्पण करने वाली ओमान की टीम धर्मशाला में देर शाम पहुंच गई। कैप्टन सुल्तान अहमद की अगुवाई में ओमान की टीम धर्मशाला में दिल्ली से बस से पहुंची। रात नौ बजे टीम यहां पहुंची। स्पाइस जेट की फ्लाइट से कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचना था।
विज्ञापन
लेकिन, खराब मौसम के चलते ओमान की टीम हवाई जहाज से कांगड़ा नहीं पहुंच पाई थी। इसके चलते ओमान की टीम को दिल्ली से सड़क मार्ग से धर्मशाला पहुंचना पड़ा। अब ओमान की टीम हमीरपुर जिले के अमतर क्रिकेट स्टेडियम में हिमाचल की सीनियर टीम से तीन प्रैक्टिस मैच खेलेगी।
विज्ञापन
ओमान टीम के खिलाड़ी अब हमीरपुर जिले के अमतर क्रिकेट स्टेडियम में हिमाचल की सीनियर टीम से तीन प्रैक्टिस मैच खेलेगी। अमतर के स्टेडियम में पहली बार हिमाचल से भारतीय टीम का हिस्सा बने हिमाचल टीम के खिलाड़ी ऋषि धवन भी नजरे रहेंगी।
विज्ञापन
ओमान की टीम के धर्मशाला पहुंचने के साथ ही हिमाचल में टी 20 वर्ल्ड कप का फीवर भी चढ़ना शुरू हो जाएगा। ओमान टीम के खिलाड़ी देर शाम धर्मशाला के होटल कोनिफर में पहुंचे हैं। एचपीसीए के प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि ओमान की टीम के खिलाड़ी अब अमतर क्रिकेट स्टेडियम में हिमाचल की सीनियर टीम के खिलाडिय़ों के साथ तीन प्रैक्टिस मैच खेलेगी।