फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   old woman died in bull attack at bilaspur himachal

कुर्सी पर बैठ कर धूप सेंक रही थीं बुजुर्ग महिला, तभी हुआ कुछ ऐसा कि जान से हाथ धोना पड़ा

Sun, 21 Jan 2018 11:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नम्होल (बिलासपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, नम्होल (बिलासपुर) Updated Sun, 21 Jan 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
old woman died in bull attack at bilaspur himachal

सर्दी से बचने के लिए सड़क किनारे कुर्सी पर बैठ कर धूप सेंक रही बुजुर्ग महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसकी जान चली गई।  बहादरपुर धार के नजदीक टेपरा गांव में आवारा बैल के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है।

विज्ञापन


बैल के हमले से महिला के सिर में गहरी चोट आ गई। जिसमें बिलासपुर अस्पताल आते समय महिला ने रास्ते में ही दमतोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रयागु देवी पत्नी दयाराम निवासी टेपरा गांव सुबह करीब दस बजे अपने घर के बाहर सड़क किनारे ठंड से बचने के लिए कुर्सी में बैठ कर धूप सेंक रही थीं। अचानक वहां पर आवारा बैल आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसने प्रयागु देवी को सिंगों से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला साथ लगते डंगे से नीचे जा गिरी। गिरने से महिला के सिर में चोट आ गई। बुजुर्ग महिला के चिल्लाने की आवाजे सुनकर ग्रामीण व परिवार वाले वहां पर पहुंचे। 

आवारा पशुओं के झूंड से परेशानी में लोग

old woman died in bull attack at bilaspur himachal

जिन्होंने आवारा बैल को वहां से भगाया। जिसके बाद घायल महिला को निजी वाहन में नम्होल अस्पताल लाया गया। यहां पर महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लेकिन प्रयागु देवी के सिर पर गहरी चोट लगने से महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। बिलासपुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रयागु देवी को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। 

ग्रामीणों में राज कुमार, शेर सिंह, जीत राम, कमल का कहना है की आज कल आवारा पशुओं के झूंड जगह-जगह देखने को मिल रहे हैं और लोगों को खासी परेशानी हो रही है।

नम्होल में भी कुछ दिनों से आवारा बेल को किसी ने वहां पर छोड़ दिया जो लोगों के लिए आफत बन गया है। आवारा पशु को पकडने के लिए विभाग को ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि आवारा बेलों से बचा जा सके। 

जिला में है सैकड़ों की संख्या में आवारा पशु

old woman died in bull attack at bilaspur himachal

ग्राम पंचायत प्रधान जीतराम ने बताया की महिला पर बैल के हमले की जानकारी उन्हें ग्रामीणों ने दी थी। हमले में महिला की मौत हो गई है। आवारा बैल को पकडने के लिए पशु विभाग को सूचित किया जाएगा।

जिला में सैकड़ों की संख्या में आवारा पशु है। हालांकि 2015 में हाई कोर्ट ने आदेश दिए थे कि गोशाला का निर्माण करें। वहीं जिस भी पंचायत, सड़क, शहर आदि में आवार पशु मिलेंगे वहां के प्रधान, नप अध्यक्ष, संबंधित जेई और अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। लेकिन आज तक हाई कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं हो पाया। जबकि गत दो सालों में करीब 6 लोगों की आवारा पशुओं के हमले मे जान जा चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed