{"_id":"5cf7b809bdec22076d20694b","slug":"old-man-dropped-from-bridge-while-crossing-the-river-pubbar-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्बर नदी पार करते झूला पुल से गिरा बुजुर्ग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्बर नदी पार करते झूला पुल से गिरा बुजुर्ग, मौत
Wed, 05 Jun 2019 06:11 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Jun 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
चिड़गांव तहसील के तहत पेजा में बुधवार को पब्बर नदी पार करते समय एक बुजुर्ग की झूला पुल (घुरुरु) से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे खशाधार गांव निवासी कृष्ण लाल (88) पब्बर नदी पर बने झूले की ट्रॉली में बैठकर नदी पार कर रहे थे। कृष्ण लाल ने पेजा गांव होते हुए खशाधार जाना था।
विज्ञापन
कृष्ण लाल झूले पर बैठकर नदी पार करने लगे कि अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया। संतुलन खोने से कृष्ण लाल पब्बर नदी में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने कृष्ण लाल को नदी में गिरते देखा और बचाने का प्रयास किया, लेकिन बुजुर्ग नदी के तेज बहाव बह गया।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कृष्ण लाल का शव स्थानीय लोगों को पेजा के काफी दूर मांदली के समीप मिला। पुलिस थाना चिड़गांव के प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि झूले से काफी दूर शव को नदी से निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।