{"_id":"8ebe1619fdc610a158d4e7dfec0c8ebf","slug":"old-man-burn-alive-at-rohru-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग, जिंदा जला बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग, जिंदा जला बुजुर्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू (शिमला)
Updated Fri, 19 Feb 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में भड़की आग में बुजुर्ग जिंदा जल गया। शिमला के रोहड़ू के भूठ गांव में देर रात हादसा हुआ। बुजुर्ग घर में अकेला सो रहा था। घटना से गौशाला में बंधे दो मवेशी भी जिंदा जल गए। आग से तीन कमरों का मकान और गौशाला स्वाह हो गई।
विज्ञापन
बुजुर्ग की पहचान मंजु राम (60) पुत्र जवाली दास के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि चूल्हे से उठी चिंगारी से घर में आग भड़की। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 50 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब सवा दो बजे अचानक घर में आग भड़क गई। मंजू राम घर में अकेला सो रहा था। लोगों ने घर में आग की लपटों को देखा और इस पर काबू पाने के लिए मौके की ओर भागे। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही समय में सब कुछ राख हो गया।
विज्ञापन
मंजु राम की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। आग से गौशाला में एक भेड़ तथा एक बछड़ी भी जल गए। गाय भी आग से झुलस गई है। लोगों के प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। पुलिस थाना रोहड़ू में घटना की सूचना करीब तीन बजे दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
हादसे के समय मृतक की पत्नी घर पर नहीं थी। उसके बेटे भी अलग घरों में रहते थे। प्राथमिक जांच में पता चला कि आग घर के चूल्हे से भड़की होगी। तहसीलदार रोहड़ू गुरमीत सिंह नेगी ने जांच के लिए टीम मौके पर भेजी।
प्रभावित परिवार को 50 हजार रुपये की फौरी राहत दी। डीएसपी रोहड़ू कमल किशोर ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।