फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   oil stock in depo lacking

Shimla News: शहर के राशन डिपुओं में सरसों और रिफाइंड तेल खत्म

Sun, 10 Nov 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
oil stock in depo lacking
अब बाजारों से खरीदने को मजबूर, गृहिणियों का गड़बड़ाया बजट
विज्ञापन

सरसों तेल 175 से 180 रुपये और रिफाइंड 135 से 140 रुपये प्रति लीटर मिल रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के राशन डिपुओं में सरसों और रिफाइंड तेल खत्म हो गया है। इस वजह से अब गृहिणियों की परेशानी बढ़नी शुरू हो गई है। लोगों को अब बाजारों से महंगी दरों पर सरसों और रिफाइंड तेल की खरीदारी करनी पड़ रही है। लोगों को पेश आ रही इस परेशानी का समाधान खाद्य आपूर्ति विभाग नहीं कर पा रहा है। डिपुओं में सरसों तेल 123 रुपये और रिफाइंड 97 रुपये प्रति लीटर मिलता है। अब यहीं खाद्य तेल बाजार से 43 रुपये से लेकर 57 रुपये अधिक महंगे खरीदने पड़ रहे हैं।
राजधानी शिमला के संजौली, ढली, लक्कड़ बाजार, मल्याणा, चमियाना, पंथाघाटी, कसुम्पटी, छोटा शिमला, खलीनी समेत आसपास के इलाकों में 40 से अधिक राशन डिपो हैं। इन राशन डिपुओं से करीब 30 हजार से अधिक राशनकार्ड धारक उपभोक्ता राशन लेते हैं, लेकिन इन दिनों राशन डिपुओं में नवंबर का राशन कोटा लेने आने वाले लोगों को महज आटा, चावल, चीनी, नमक, मलका और माश की दालें ही मिल रही हैं। जब राशन लेने आए लोग सरसों और रिफाइंड तेल की मांग कर रहे हैं, तो संचालक इसकी उपलब्धता न होने की बात कह रहे हैं। यही वजह है कि अब महंगाई के इस दौर में लोगों को बाजारों से महंगी दरों पर सरसों और रिफाइंड तेल की खरीदारी कररी पड़ रही है। हालांकि शहर में कुछ डिपो ऐसे भी हैं जहां पर तेल मिल रहा है। लेकिन यहां पर भी एक या दो दिन का ही स्टॉक है। ऐसे में अगर यह तेल नहीं मिलता है तो आने वाले दिनों में हाहाकार मच सकता है। बता दें कि सरसों तेल बाजारों में 175 से 180 रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा रिफाइंड तेल 135 से 140 रुपये प्रतिलीटर मिल रहा है।
विज्ञापन



इनसेट
दीवाली का चीनी का कोटा भी नहीं मिला
राशन लेने डिपो पहुंच रहे लोगों में गुस्सा इस कदर है कि कह रहे हैं कि सरकार ने उन्हें दीवाली में चीनी का अतिरिक्त कोटा तक नहीं दिया। वहीं अब सरसों व रिफाइंड का तेल उपलब्ध न होने के कारण आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं। शहर के अलग-अलग राशन डिपुओं में आए लोगों सतीश, नितिन, सुरेखा, महेश सिंह ने कहा कि सरकार जल्द खाद्य तेल उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
दाल चना भी नहीं मिला रहा कोटा
राशन डिपुओं की हालत इस कदर खराब है कि लोगों को दाल चना का कोटा भी नहीं मिल रहा है। वहीं इस बारे में जब विभिन्न संचालकों से पूछा जा रहा है तो उनका कहना है कि पता नहीं कब तक स्टॉक आएगा। लिहाजा लोग डिपुओ से मायूस होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed