{"_id":"622781a91cb9c46e0a6ec0c5","slug":"officers-not-obeying-the-chief-secretary-himachal-orders-for-action-to-secretaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: मुख्य सचिव की बात नहीं मान रहे अफसर, सचिवों को कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: मुख्य सचिव की बात नहीं मान रहे अफसर, सचिवों को कार्रवाई के आदेश
Tue, 08 Mar 2022 09:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Mar 2022 09:49 PM IST
सार
खुद मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की ओर से जारी चिट्ठी इसका खुलासा कर रही है। इस पत्र के अनुसार बजट सत्र के दौरान अधिकारियों की दीर्घा में अफसर नहीं बैठ रहे हैं। इसका खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने भी कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव रामसुभग सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के अधिकारी मुख्य सचिव की बात नहीं मान रहे हैं। खुद मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की ओर से जारी चिट्ठी इसका खुलासा कर रही है। इस पत्र के अनुसार बजट सत्र के दौरान अधिकारियों की दीर्घा में अफसर नहीं बैठ रहे हैं। इसका खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने भी कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने इस चिट्ठी में लिखा है कि उन्हें बताया जाए कि पांच मार्च को दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर कोई भी अधिकारी विधानसभा की अधिकारी दीर्घा में उपस्थित क्यों नहीं था। इन दिनों बजट पर चर्चा चल रही है। मुख्य सचिव ने पूछा है कि इस समय पर उनके विभाग से किस अधिकारी को दीर्घा में उपस्थित रहने को कहा गया था। साथ ही उनकी अनुपस्थिति पर कड़ी कार्रवाई तत्काल शुरू की जाए। मुख्य सचिव की यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन