फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ODI Match Ticket New Zealand vs India on 16th Oct 2016 In HPCA Stadium Dharamshala

यहां मिलेंगे भारत-न्यूजीलैंड पहले वन-डे मैच के टिकट

Thu, 29 Sep 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 29 Sep 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
ODI Match Ticket New Zealand vs India on 16th Oct 2016 In HPCA Stadium Dharamshala

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्तूबर को धर्मशाला में होने वाले पहले वन-डे मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। मैच के आयोजन को लेकर एचपीसीए और जिला कांगड़ा प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मैच के लिए टिकट की बिक्री 8 अक्तूबर के बाद शुरू हो जाएगी। एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि मैच की तैयारियां जोरों पर हैं। दर्शकों को टिकट 8 अक्तूबर के बाद मिलेंगे।

विज्ञापन


भारत और न्यूजीलैंड की टीमें फाइव स्टार होटल द पवेलियन में ठहरेंगी। उधर, वन-डे मैच के लिए धर्मशाला स्टेडियम की पिच को संवारने का काम चल रहा है। एक अक्तूबर से सुरक्षा के मद्देनजर एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम को सील कर दिया जाएगा। पर्यटकों के लिए स्टेडियम में एंट्री 15 दिन के लिए बंद हो जाएगी। इस दौरान स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था जांची जाएगी।

विज्ञापन

पहले वन-डे मैच के लिए तैयारियां पूरी, होटल द पवेलियन में ठहरेंगी टीमें

ODI Match Ticket New Zealand vs India on 16th Oct 2016 In HPCA Stadium Dharamshala

टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान धर्मशाला में प्रस्तावित भारत-पाक मैच रद्द होने के बाद यह पहला मौका है, जब धर्मशाला में क्रिकेट का धूम धड़ाका होगा। ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। वहीं, उड़ी आतंकी हमले के बाद भारत और

न्यूजीलैंड मैच के दौरान सुरक्षा का भी अहम सवाल है। इसको लेकर कांगड़ा पुलिस ने सुरक्षा के लिए एक्शन प्लान बना लिया है। मैच के दौरान सुरक्षा घेरा बेहद मजबूत होगा। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि भारत न्यूजीलैंड मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed