फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nursing collage student aggitaion aganist management

कमला नगर में कॉलेज के बाहर नर्सिंग छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 25 Oct 2021 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Nursing collage student aggitaion aganist management
Nursing collage student aggitaion aganist management
कमलानगर में सड़क पर की नारेबाजी
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन पर अतिरिक्त वसूली का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला के साथ लगते संजौली के कमला नगर स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्राओं ने प्रबंधन पर खाने के अतिरिक्त शुल्क वसूलने का आरोप लगाया है। कहा कि शुल्क न देने पर प्रबंधन उन्हें प्रेक्टिकल परीक्षा में फेल करने की धमकी दे रहा है।

कॉलेज प्रबंधन की इस तानाशाही के चलते कॉलेज प्रशिक्षु छात्राओं ने कार्यालय के बाहर सड़क पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। छात्राओं ने कहा कि आजकल उनकी क्लीनिकल ड्यूटियां चल रही हैं। ऐसे में शाम साढ़े छह बजे के वक्त उनको डीनर दिया जाता है लेकिन कुछ छात्राएं ऐसी है जोकि यहां खाना न खाकर साथ ले जाती हैं। ऐसे में कॉलेज के एमडी उनसे अतिरिक्त शुल्क देने की मांग कर रहे हैं। छात्राओं ने बताया कि उन्होंने पहले ही मैस शुल्क दे दिए हैं तो अतिरिक्त पैसे क्यों दें? छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्रबंधन के इस रवैये के कारण वह अब डिप्रेशन का शिकार भी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed