बाहर मरीजों की लाइन, अंदर पर्ची बनाने के बजाय ताश खेल रही है नर्स, फोटो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में कंप्यूटर में पर्ची बनाने के बजाय ताश खेलने की नर्स की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिला का है। उपमंडलीय अस्पताल पालमपुर में कंप्यूटर में पर्ची बनाने के बजाय ताश खेलने की प्रशिक्षु नर्स की फोटो वायरल हो गई है।
सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद सरकार और स्वास्थ्य विभाग की फजीहत हो गई है। साथ ही इस फोटो को एक-दूसरे को लोग सोशल मीडिया में भेजकर अपने कॉमेंट भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया में भी फोटो खूब शेयर हुई है। जानकारी के अनुसार पालमपुर अस्पताल में पर्ची बनाने के लिए दो कंप्यूटर रखे गए हैं।
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है फोटो
एक पर पर्ची बन रही थी, तो दूसरे पर ताश की गेम खेली जा रही थी, जबकि लोगों की पर्ची बनाने के लिए लाइन लगी हुई थी। प्रशिक्षु नर्स कंप्यूटर पर क्या कर रही थी। इसका किसी को पता नहीं चला। लेकिन, किसी ने गेम खेलते उसकी फोटो खींच ली, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
पर्ची बनाने के बाहर पुरुष, बुजुर्ग और महिलाओं की अलग-अलग कुल तीन लाइन लगती हैं। अस्पताल प्रशासन ने तीन लाइनें बनाई हैं कि किसी को परेशानी न हो।
लेकिन, जब अंदर एक कंप्यूटर पर पर्ची बने और दूसरे पर गेम खेली जाए तो लाइन लगानें का भी क्या फायदा। उधर, अस्पताल के एमएस डॉ. विनय महाजन के बाहर होने पर एसएमओ का कार्यभार देख रहे डॉ. कर्ण सिंह ने कहा कि वे सोमवार को इसकी छानबीन करेंगे।