{"_id":"6a4a464db28dd1e0f8044dba","slug":"nss-camp-begins-at-chiyog-school-shimla-news-c-19-sml1002-748719-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चियोग स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चियोग स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात दिवसीय शिविर में 33 स्वयंसेवी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चियोग में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष आवासीय शिविर शुरू हो गया है। सात दिवसीय इस शिविर में 33 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। जिला परिषद टियाली वार्ड की सदस्य नेहा जगटा ने शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
स अवसर पर स्वयंसेवियों ने स्वागत गीत, राष्ट्रीय सेवा योजना गीत और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को आकर्षक बनाया गया। नेहा जगटा भी चियोग स्कूल की छात्रा रही हैं। वे रेसलिंग और कबड्डी की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, अनुशासन और गुरुजनों के मार्गदर्शन से जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त होती है। प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा ने स्वयंसेवियों से अनुशासन एवं नियमों का पालन कर शिविर को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम प्रभारी विजयलक्ष्मी तथा राकेश रावत ने भी राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष रमेश वर्मा, एसएमसी के अन्य सदस्य, विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।