फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NSG team visited mandi to check security for pm modi rally

एनएसजी की टीम ने लिया पीएम की सुरक्षा का जायजा

Wed, 12 Oct 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 12 Oct 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
NSG team visited mandi to check security for pm modi rally

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 अक्तूबर को मंडी में होने वाली परिवर्तन रैली के लिए बुधवार को एनएसजी की टीम ने पड्डल ग्राउंड का निरीक्षण किया। एनएसजी के अधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री बनने के बाद मंडी में नरेंद्र मोदी की पहली रैली को लेकर सुरक्षा एजेंसी सक्रिय हो गई हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली से आई एनएसजी की टीम ने रैली स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एनएसजी ने प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग को लेकर भी जायजा लिया। इसके बाद टीम ने नेरचौक के ढांगू ग्राउंड का निरीक्षण किया, ताकि पड्डल ग्राउंड में रैली होने से प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग ढांगू में भी की जा सके। एनएसजी ने वल्लभ कॉलेज परिसर में होने वाले जलविद्युत परियोजनाओं के उद्घाटन स्थल का जायजा लिया। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने पड्डल ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, रैली की स्टेज, प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा नेताओं के साथ एनएसजी ने रैली की तैयारियों की जानकारी ली। प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए। टीम के साथ एनटीपीसी के अधिकारियों के अलावा सांसद रामस्वरूप शर्मा, एसडीएम मदन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा, भाजपा प्रदेश सचिव त्रिलोक जम्बाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा भी मौजूद थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने कहा कि एनएसजी की टीम ने पड्डल ग्राउंड का निरीक्षण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू, मंडी जिलों पर भीड़ जुटाने का जिम्मा

NSG team visited mandi to check security for pm modi rally

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 अक्तूबर को होने वाली रैली में भीड़ जुटाने का जिम्मा मंडी संसदीय क्षेत्र पर रहेगा। इसके लिए मंडी और कुल्लू जिले के भाजपा पदाधिकारियों से बैठकें हो रही हैं। रैली सफल बनाने को भाजयुमो, जिला भाजपा अध्यक्ष, मंडल और अन्य भाजपा प्रकोष्ठ के नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी जा रही है। 

मंडी के सांसद रामस्वरूप रैली के प्रभारी हैं। उनकी देखरेख में भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी जा रही है। रामस्वरूप ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री की मंडी में पहली रैली हो रही है। इसमें एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा मुख्यमंत्री, प्रदेश सांसद और भाजपा विधायक उपस्थित रहेंगे। पीएम करीब 40 से 45 मिनट तक जनता को संबोधित करेंगे। 

सांसद तैयारियों को लेकर लगातार कार्यकर्ताओं से अपडेट ले रहे हैं। जिलों और मंडलों में भी भाजपा अध्यक्ष पीएम के आगमन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। सांसद रामस्वरूप ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार हिमाचल आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर भाजपा में काफी उत्साह है। बैठकें की जा रही हैं। इनमें भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed