फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now your blinking eyes will tell you whether you are at work... MNREGA workers' attendance will be taken by s

हिमाचल: अब झपकती पलकें बताएंगी आप काम पर हैं... चेहरा स्कैन कर लगेगी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी

Wed, 15 Jan 2025 11:07 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jan 2025 11:07 AM IST
सार

प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में हाजिरी लगाते समय झपकती पलकें बताएंगी कि आप काम पर हैं। प्रदेश में अब मनरेगा मजदूरों का चेहरा स्कैन कर हाजिरी लगेगी। 

विज्ञापन
Now your blinking eyes will tell you whether you are at work... MNREGA workers' attendance will be taken by s
चेहरा स्कैन कर लगेगी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में हाजिरी लगाते समय झपकती पलकें बताएंगी कि आप काम पर हैं। प्रदेश में अब मनरेगा मजदूरों का चेहरा स्कैन कर हाजिरी लगेगी। ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को एनएमएमएस (राष्ट्रीय मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) साॅफ्टवेयर का इस्तेमाल करना होगा। इस दौरान एक साथ 10 मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाई जा सकेगी। इसके अलावा यह हाजिरी कार्यस्थल से 30 मीटर के दायरे में ही लग पाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में मनरेगा कार्यों में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए अब योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों की हाजिरी फेस रीडिंग के जरिये लगाई जाएगी। इसके लिए मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर हो रहे फर्जीवाड़े पर नकेल कसने के लिए एनएमएमएस सिस्टम का नया अपडेटेड वर्जन लांच किया गया है। इस अपडेटेड वर्जन में मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम से उन्हीं श्रमिकों की उपस्थिति लगेगी, जिनकी पलकें झपकेंगी। ऐसा नहीं होने पर उपस्थिति कॉलम में श्रमिक की फोटो अपलोड नहीं हो सकेगी।

विज्ञापन

फोटो खींच कर लगती थी हाजिरी
मौजूदा समय में मनरेगा मजदूरों की हाजिरी कार्यस्थल पर फोटो खींचकर लगाई जाती है। लेकिन, ऐसे में कई शिकायतें मिल रही थीं कि हाजिरी के नाम पर फर्जीवाड़ा कर घर बैठे लोगों को श्रमिक दिखाया जा रहा था। इसके अलावा कई श्रमिक मनरेगा मस्टररोल में पंजीकृत होने के बावजूद कार्य स्थल पर नहीं पहुंच रहे हैं, जबकि उनकी हाजिरी लग जाती है। इन्हीं अव्यवस्थाओं को देखते हुए अब फेस रीडिंग कर हाजिरी लगाने की नई व्यवस्था को अपनाया जा रहा है।

ऐसे लगाई जाएगी हाजिरी
राष्ट्रीय मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम नाम से बनाई गई विशेष एप में हाजिरी लगाने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान मनरेगा मस्टररोल में के पहले पन्ने पर दर्ज मजदूरों को एक साथ इकट्ठा किया जाएगा। उसके बाद मस्टररोल में दर्ज मजदूरों की उपस्थिति के अनुसार उनके कॉलम के आगे टिक किया जाएगा और उनकी फोटो खींची जाएगी। इस दौरान साॅफ्टवेयर मजदूरों की झपकती पलकों के साथ उनके सिरों की भी गिनती करेगा। जितने मजदूरों की हाजिरी पर टिक किया गया होगा, उतने ही लोगों की उपस्थिति जरूरी होगी।

विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाने के लिए राष्ट्रीय मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब इस सिस्टम के वर्जन को कुछ अपडेट किया गया है और अपडेट वर्जन में कुछ बदलाव हुए हैं, उन्हीं बदलावों के तहत अब मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगेगी।- चंद्रवीर सिंह, परियोजना अधिकारी, डीआरडीए कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed