{"_id":"60f1d52b8ebc3e1cc27dddc7","slug":"now-there-will-be-paragliding-in-tehri-shimla-news-sml377152014","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी में जल्द उड़ान भरेंगे मानव परिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी में जल्द उड़ान भरेंगे मानव परिंदे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। धर्मशाला, बीड़ बिलिंग के बाद अब चंगर क्षेत्र तहसील खुंडियां की टिहरी पंचायत में भी पैराग्लाइडिंग के लिए नई संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। विभागीय कवायद में तेजी के बाद उम्मीद जगी है कि यहां जल्द ही मानव परिंदे हवा में अठखेलियां करते नजर आ सकते हैं। इसी के चलते टूरिज्म विभाग की टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन ने अटल बिहारी वाजपेयी माउंटेनियरिंग एंड स्लाइड स्पोर्ट्स की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने टिहरी में पैराग्लाइडिंग स्थल का निरीक्षण किया।
टीम ने इस साइट को सभी मापदंडों पर सही पाया। टूरिज्म विभाग की इस पहल से टिहरी पंचायत के लोगों में खुशी का माहौल है। अब टिहरी एक पर्यटन स्थल के तौर पर विश्व मानचित्र पर अपनी छाप छोड़ सकता है। टिहरी पंचायत प्रधान वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगर टिहरी पर्यटक स्थल बनता है, तो यहां के लोगों के लिए रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा बीड़ बिलिंग घाटी और धर्मशाला की तरह चंगर क्षेत्र बहु चंगर वैली के नाम से जाना जाएगा। जानकारी के अनुसार टूरिज्म विभाग टीम ने टिहरी के बिल पटियां गांव में सर्वे किया है। यहां विभाग ने तीन जगहों का निरीक्षण किया और एक स्थल को पैराग्लाडिंग के लिए फाइनल कर लिया है। इस मौके पर पैराग्लाडिंग टीम भी वहां मौजूद रही और उन्होंने इस जगह को पैराग्लाइडिंग के लिए उपयुक्त बताया है।
इस मौके पर टूरिज्म विभाग के सीनियर अनुजा अवस्थी, कंजर्वेटर कांगड़ा और प्रतिनिधि, सरकार ने स्वीकृत पांच पैराग्लाइडर, प्रदेश टूरिज्म वाटर स्पोर्ट्स इंस्पेक्टर नागेश चंद, प्रधान टिहरी वीरेंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य मझीण कुलदीप धीमान आदि मौजूद रहे।