फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now the hrtc bus will run through Shinkula Pass to Padum Keylong depot did the trial

HRTC Bus Service: अब शिंकुला दर्रा होकर पदुम चलेगी निगम की बस, एचआरटीसी केलांग डिपो ने किया ट्रायल

Thu, 20 Jun 2024 08:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 20 Jun 2024 08:51 PM IST
सार

गुरुवार को केलांग-पदुम के लिए वाया दारचा और शिंकुला दर्रा 37 सीटर बस का ट्रायल किया गया है। अब एचआरटीसी प्रबंधक से अनुमति मिलने के बाद बस सेवा को शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Now the hrtc bus will run through Shinkula Pass to Padum Keylong depot did the trial
केलांग-पदुम के लिए वाया दारचा और शिंकुला दर्रा 37 सीटर बस का ट्रायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एचआरटीसी के केलांग डिपो ने 16,580 फीट की ऊंचाई पर शिंकुला पास से बस चलाने की तैयारी कर ली है। गुरुवार को केलांग-पदुम के लिए वाया दारचा और शिंकुला दर्रा 37 सीटर बस का ट्रायल किया है। केलांग अड्डा से बस सुबह 6.00 बजे पदुम के लिए रवाना हुई और दोपहर बाद 3:00 बजे पदुम पहुंची। बस में चालक मनोज कुमार तथा परिचालक आयुष ठाकुर थे। इस रूट पर निगम की बस पहली बार दौड़़ी।

विज्ञापन


हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन ठाकुर ने यह पहल की है। उनकी ओर से गठित निरीक्षण कमेटी में एचआरटीसी केलांग डिपो की क्षेत्रीय प्रबंधक राधा देवी, कार्य प्रबंधक कुल्लू आयुष उपाध्याय, निरीक्षक मान चंद के अतिरिक्त केलांग के वरिष्ठ लेखा परीक्षक उमेश शर्मा भी बस में रवाना हुए। दोपहर बाद 3:00 बजे बस के पदुम जांस्कर पहुंचने पर सदस्यों ने उपमंडलीय अधिकारी पदुम रोमिल सिंह से मुलाकात की तथा उनको बस के सफल ट्रायल के बारे में अवगत करवाया। निगम की क्षेत्रीय प्रबंधक राधा देवी ने बस ट्रायल के सफल होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


अब एचआरटीसी प्रबंधक से अनुमति मिलने के बाद बस सेवा को शुरू किया जाएगा। बता दें कि केलांग डिपो ने पहली बार केलांग-दारचा-शिंकुला दर्रा के रास्ते लेह के पदुम के लिए बस सेवा चलाने का निर्णय लिया है। इससे एचआरटीसी केलांग डिपो के साथ एक नया अध्याय भी जुड़ेगा। इस रूट पर बस सेवा शुरू हो जाने से जांस्कर के लोगों की लाहौल, मनाली, कुल्लू के लिए आवाजाही सुगम होगी। इससे पहले केलांग डिपो की बस लेह दिल्ली के बीच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed