ICC ने दी हरी झंडी, यहां भी खेले जाएंगे टेस्ट मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाधार पर्वत शृंखला के आंचल में बने दुनिया के सबसे खूबसूरत स्टेडियमों में शुमार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अब टेस्ट मैच भी हो सकेंगे। आईसीसी ने इस स्टेडियम में टेस्ट मैच कराने को हरी झंडी दे दी है। टेस्ट वेन्यू का दर्जा मिलते ही अब यहां आईपीएल, वन डे, टी-20 सभी फारमेट के मैच हो सकेंगे।
अगले साल धर्मशाला मैदान में पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच आयोजित करवाएगा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने स्टेडियम बनने के बाद महज 10 साल में बड़े कीर्तिमान हासिल किए हैं। एचपीसीए की स्थापना वर्ष 1960 में हुई थी। 1984 में एचपीसीए को बीसीसीआई से मान्यता मिली। इसके बाद वर्ष 2000 में एचपीसीए की कमान अनुराग ठाकुर के हाथों में आई।
अनुराग ठाकुर ने माना बड़ी उपलब्धि
धूमल सरकार से जमीन लीज पर मिलने के बाद वर्ष 2002-03 में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हुआ। महज नौ महीने में मैदान तैयार कर मैच करवाना शुरू किए गए। आईपीएल के बाद वन डे, फिर पहला अंतरराष्ट्रीय टी 20 और अब अगले साल पहला टेस्ट मैच धर्मशाला मैदान में होगा।
एचपीसीए अध्यक्ष एवं बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला को टेस्ट मैच का दर्जा मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। एचपीसीए और हिमाचल के लोग बधाई के पात्र हैं।
एचपीसीए की कड़ी मेहनत और हिमाचल के लोगों के अथाह स्नेह की बदौलत हमने आज बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उनका लक्ष्य धर्मशाला स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर मुकाम दिलवाना है। हमारी मेहनत रंग लाई है। अगले वर्ष धर्मशाला में टेस्ट मैच करवाएंगे।
ये हैं एचपीसीए की बड़ी उपलब्धियां
- 2005 : भारतीय बोर्ड प्रेजिडेंट और पाकिस्तान के बीच पहला अतंरराष्ट्रीय मैच
- 2005 : आस्ट्रेलिया के साथ भारतीय टीम का अंडर 19 मैच
- आईपीएल : नौ मैच (वर्ष 2010, 11, 12, 13 में)
- पहला वन डे : 2013 में इंग्लैंड और भारत के बीच
- दूसरा वन डे : 2014 में वेस्ट इंडीज और भारत के बीच
- पहला टी 20 : दो अक्तूबर 2015 में साउथ अफ्रीका के साथ
- 2010-11 में एचपीसीए के तीन खिलाड़ी पारस डोगरा, विक्रमजीत मलिक और सरनदीप सिंह आईपीएल में चयनित
- एचपीसीए की महिला क्रिकेटर सुषमा वर्मा भारतीय टीम की सदस्य