फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now people will get cheap ration by scanning eyes in depots, tender final

हिमाचल: अब डिपुओं में लोगों को आंखें स्कैन कर मिलेगा सस्ता राशन, टेंडर फाइनल

Wed, 22 Feb 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Feb 2023 05:00 AM IST
सार

प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब आंखें स्कैन कर डिपुओं में सस्ता राशन मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने इसका टेंडर फाइनल कर दिया है। तमिलनाडु की कंपनी को यह काम दिया गया है। 

विज्ञापन
Now people will get cheap ration by scanning eyes in depots, tender final
राशन(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब आंखें स्कैन कर डिपुओं में सस्ता राशन मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने इसका टेंडर फाइनल कर दिया है। तमिलनाडु की कंपनी को यह काम दिया गया है। योजना लागू करने के लिए खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) के साथ सॉफ्टवेयर को लेकर संपर्क कर रहा है। विभाग का मानना है कि इस योजना के लागू होने से सस्ते राशन के फर्जीवाड़े पर अंकुश लगेगा। वहीं, पॉस मशीनों में अंगुली लगाने का झंझट भी खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन


नई योजना के अनुसार अब पॉस मशीन की जगह डिपुओं में मोबाइल की तरह एक उपकरण होगा। यह उपकरण डिपुओं में सस्ता राशन लेने के लिए आने वाले लोगों की आंखों को स्कैन करेगा। सॉफ्टवेयर में पहले से फीड लोगों के आई प्रिंट मैच करने के बाद ही सस्ता राशन दिया जाएगा। खाद्य आपूर्ति विभाग के संयुक्त निदेशक रविंद्र ठाकुर ने बताया कि अब डिपुओं में आंखों को स्कैन करके राशन दिया जाएगा। कंपनी को टेंडर जारी कर दिया हैं। उल्लेखनीय है कि खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर इस योजना को लागू करने के लिए ट्रायल भी किया गया है।
विज्ञापन


नए योजना लागू होने से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
डिपुओं में लगी पॉस मशीनें खराब होती रहती हैं। ऐसे में लोगों को राशन के लिए इंतजार करना पड़ता है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए विभाग की ओर से नई योजना पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed