फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now Payment of electricity bills will easy in himachal

हिमाचल में आसान हुआ बिजली बिल जमा करवाना

Sun, 19 Aug 2018 12:19 PM IST
अनिमेष कौशल, अमर उजाला,शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला,शिमला Updated Sun, 19 Aug 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
now Payment of electricity bills will easy in himachal

हिमाचल में अब बिजली बिल जमा करवाने के लिए उपभोक्ताओं को कैश काउंटरों पर लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। राज्य बिजली का बिलिंग डाटा केंद्र सरकार के भारत बिल पेमेंट सिस्टम पर अपलोड हो गया है।

विज्ञापन


इस सिस्टम के तहत उपभोक्ता देश के 18 बैंकों के गेटवे का इस्तेमाल कर ऑनलाइन बिजली बिल जमा करवा सकेंगे। इसके अलावा चार मोबाइल फोन एप्लीकेशनस के जरिये भी बिल जमा करवाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश के 19 लाख से अधिक बिजली कनेक्शन धारकों को ऑनलाइन तरीके से बिल जमा करवाने के लिए राज्य बिजली बोर्ड अपनी वेबसाइट पर भी सुविधा दे रहा है। बोर्ड की वेबसाइट पर एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के गेटवे के माध्यम से उपभोक्ता बिल जमा करवा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बैंकों का गेटवे कर सकेंगे इस्तेमाल

now Payment of electricity bills will easy in himachal

लेकिन इस प्रक्रिया के तहत उपभोक्ताओं को पहले लॉग इन बनाना पड़ता है। इसके बाद उपभोक्ताओं को पासवर्ड दिया जाता है। इस प्रक्रिया में उलझने से बचने के लिए अधिकांश लोग लाइनों में खड़े होकर काउंटर पर बिल जमा करवाने को ही तरजीह देते हैं।

ऐसे में बोर्ड प्रबंधन ने जटिल प्रक्रिया को सरल करते हुए भारत बिल पेमेंट सिस्टम पर अपना बिलिंग डाटा अपलोड कर दिया है। अब प्रदेश के बिजली उपभोक्ता मोबाइल फोन से ही घर या दफ्तर में बैठकर भी बिल जमा करवा सकेंगे।इसके लिए उपभोक्ताओं को अलग से कोई शुल्क भी नहीं देना होगा।

ऑनलाइन बिल जमा करवाने के लिए लगने वाले ट्रांजेक्शन चार्जिस बिजली बोर्ड स्वयं वहन करेगा। ऑनलाइन बिजली बिल जमा करवाने को एसबीआई, आईसीआईसीआई, पीएनबी, बैंक आफ बरोडा, सेंट्रल बैंक आफ

इंडिया, इलाहाबाद बैंक, कैनरा बैंक, इंडियन ओवरसीस बैंक, इंडसलैंड बैंक, जेएंडके बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनाइटेड बैंक, फेडरल बैंक, डीसीबी बैंक, यस बैंक, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स और यूको बैंक का भी अब गेट वे मिलेगा।

आसान है ऑनलाइन बिल जमा करवाना, एप पर भी सुविधा

now Payment of electricity bills will easy in himachal

पेटीएम, मौबी क्वीक, फोन पे और आक्सीजन एप्लीकेशन को मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर उपभोक्ता ऑनलाइन बिजली बिल जमा करवा सकेंगे। ऑनलाइन बिल जमा करवाना व्हाटसएप करने जैसा आसान है। भारत बिल पेमेंट सिस्टम पर जाकर उपभोक्ताओं को अपना राज्य चुनना होगा।

वहां अपने बिजली कनेक्शन का अकाउंट नंबर लिखना होगा। नंबर लिखते ही बिल सामने आ जाएगा। इसके बाद किसी भी बैंक के गेटवे के माध्यम से बिल जमा करवाया जा सकेगा। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, भीम एप के जरिये भी उपभोक्ता पेमेंट कर सकेंगे।

वर्तमान में सिर्फ 25 फीसदी उपभोक्ता कर रहे हैं डिजिटल पेमेंट

now Payment of electricity bills will easy in himachal

 प्रदेश में वर्तमान में सिर्फ 25 फीसदी उपभोक्ता ही डिजिटल तरीके से बिल पेमेंट करते हैं। इन उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने के लिए बिजली बोर्ड ने भारत बिल पेमेंट सिस्टम से खुद को जोड़ा है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा तरुण कपूर का कहना है कि 90 फीसदी उपभोक्ताओं को डिजिटल पेमेंट से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बोर्ड के सभी कार्यालयों को इस बाबत उपभोक्ताओं को जागरूक करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed