फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now only graduate people will become BDO in himachal.

बीडीओ बनने के लिए अब पूरी करनी होगी ये शर्त

Sun, 21 Feb 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 21 Feb 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
now only graduate people will become BDO in himachal.

प्रदेश सरकार ने बीडीओ बनने के लिए ग्रेजुएट होना अनिवार्य किया है। पहले विभागीय पदोन्नति में 10वीं और 12वीं पढ़े कर्मचारी भी बीडीओ बन जाते थे। पद बड़ा होने के कारण अब प्रदेश सरकार ने विभागीय पदोन्नतियों पर भी कर्मचारियों के लिए स्नातक डिग्री होना जरूरी किया है।

विज्ञापन


इसके अलावा जिन कर्मचारियों का सेवाकाल 5 साल रह गया होगा, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। प्रदेश सरकार ने ब्लॉक डेवलपमेंट आफिसर (बीडीओ) के आरएंडपी नियमों में संशोधन किया है। जिन कर्मचारियों की विभागीय पदोन्नति होनी है, अगर वह 12 वीं पास हैं तो उन्हें कं डीशनल पदोन्नति कर बीडीओ बनाया जाएगा।
विज्ञापन


शर्त है कि इन कर्मचारी एवं अधिकारियों को 5 साल के भीतर स्नातक डिग्री करनी होगी। अगर निर्धारित समय में डिग्री प्राप्त नहीं हो जाती तो उन कर्मचारी एवं अधिकारियों को वापस पहले पद पर आना होगा। प्रदेश सरकार का मानना है कि बीडीओ का पद बड़ा है, ऐसे में इस पद पर कर्मचारियों के पास उच्च डिग्री होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा का कहना है कि बीडीओ के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन किया गया है। वैसे इस पद पर एचएएच की तैनाती होती है लेकिन इसमें विभागीय पदोन्नति का भी कोटा रहता है। विभागीय पदोन्नति के लिए ग्रेजुएट होना अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed