फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now lodge water and sewerage related complaints sitting at home

Shimla News: अब घर बैठे करें पानी-सीवरेज से जुड़ी शिकायतें

Sun, 18 Aug 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Now lodge water and sewerage related complaints sitting at home
अमर उजाला एक्सक्लूसिव...
विज्ञापन

शिमला में 24 घंटे पानी की आपूर्ति देने से पहले पेयजल कंपनी ने का पोर्टल तैयार, लॉचिंग की तैयारी
शहरवासी ऑनलाइन दर्ज करवा सकेंगे 23 तरह की शिकायतें, 24 से 48 घंटे में होगा समाधान
अशोक चौहान
शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में पेयजल और सीवरेज से जुड़ी 23 तरह की शिकायतें अब लोग घर बैठे कंपनी से कर सकेंगे। कंपनी इन शिकायतों को दर्ज करवाने के लिए अब ऑनलाइन सुविधा देने जा रही है।
ऑनलाइन शिकायतें दर्ज होने पर कंपनी 24 से 48 घंटे के भीतर इनका समाधान करेगी। बाकायदा उपभोक्ता को समाधान के बाद इसकी फीडबैक भी दी जाएगी। शिमला शहर में 24 घंटे पेयजल योजना लागू होने से पहले कंपनी ऑनलाइन सेवाएं बेहतर कर रही हैं। इसमें शिकायतें सुनने के लिए पोर्टल तैयार कर दिया गया है। इन दिनों इसका ट्रायल चल रहा है। जल्द ही इसे लांच कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में पानी और सीवरेज से जुड़ी शिकायतें देने के लिए अभी लोगों को कंपनी दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते हैं। कुछ शिकायतें फोन पर भी सुनी जा रही हैं। यह पहली बार है जब लोगों को हर शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवाने की सुविधा मिलेगी। इसमें बाकायदा हर शिकायत का रिकॉर्ड भी रहेगा। शिमला शहर में पानी के 35 हजार उपभोक्ता हैं। वहीं सीवरेज के 18 हजार से ज्यादा कनेक्शन हैं। इन सभी को नई सुविधा का फायदा मिलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये शिकायतें करवा सकेंगे दर्ज
उपभोक्ता पेयजल आपूर्ति, बिल भुगतान, बिल में मोबाइल नंबर अपडेट करना, नाम बदलना, नया कनेक्शन, मीटर में लीकेज, मीटर रीडिंग में गड़बड़ी, पेयजल लाइन में लीकेज, निजी और सरकारी टैंक में लीकेज या ओवरफ्लो, पानी का कम प्रेशर, पानी की दरें, पेयजल की गुणवत्ता, पानी की चोरी जैसी शिकायतें दे सकेंगे। इसी तरह सीवरेज के कनेक्शन, ग्रे वाटर, पाइपलाइन में लीकेज, चैंबर बंद या ओवरफ्लो जैसी शिकायतें भी दी जा सकेंगी।

ऐसे करवा सकेंगे दर्ज
उपभोक्ता को एसजेपीएनएल यानी शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड की वेबसाइट पर जाकर कंप्लेंट विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद शिकायत, पता, संपर्क नंबर की जानकारी देनी होगी। लोग समस्या से जुड़ा फोटो भी अपलोड कर सकते हैं।


ऑनलाइन दे सकेंगे शिकायतें
शहरवासियों को पानी और सीवरेज से जुड़ी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करवाने के लिए सुविधा दी जा रही है। इसका पोर्टल तैयार कर लिया गया है। ट्रायल के बाद इसे शहर में लागू कर दिया जाएगा। लोगों की शिकायतों का तय समयावधि में निपटारा भी सुनिश्चित किया जाएगा।
पीपी शर्मा, एजीएम, पेयजल कंपनी शिमला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed