{"_id":"6755a9d740909014b2065a2d","slug":"now-leopard-seen-behind-una-vegetable-market-shimla-news-c-93-1-una1001-140441-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अब ऊना सब्जी मंडी के पीछे दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अब ऊना सब्जी मंडी के पीछे दिखा तेंदुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आढ़तियों ने वन विभाग से काबू करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नजदीकी लोअर अरनियाला के बाद अब सब्जी मंडी ऊना में तेंदुए की दस्तक से आढ़तियों सहित स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। शनिवार रात देखे गए तेंदुए को आढ़तियों ने वन विभाग से काबू करने की मांग उठाई है। आढ़तियों ने बताया कि सब्जी मंडी के पिछली ओर शौचालय के पास खून के निशान स्थानीय लोगों ने देखे हैं। बताया जा रहा है कि तेंदुआ एक शावक को दांतों के बीच दबाकर ले जा रहा था। आढ़ती हैप्पी ने बताया कि उनका एक मजदूर अंकुश पिछली ओर गया। यहां उसने देखा कि एक तेंदुआ बैठा है और दांतों में शावक को दबाया हुआ पाया। मजदूर को देख तेंदुआ दीवार फांद कर भाग गया। रविवार सुबह अन्य आढ़तियों ने देखा कि शौचालय के समीप काफी जगह खून के निशान भी पाए हैं। कुछ रोज पूर्व ऊना से सटी ग्राम पंचायत लोअर अरनियाला में एक दिसंबर की शाम तेंदुआ देखा गया है। इस पर वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की लेकिन तेंदुए का कोई पता नहीं चल पाया। गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ कैद हुआ था। अब कुछ रोज बाद फिर यहां दोबारा तेंदुआ देखा गया। उपायुक्त ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की है। आढ़तियों में हैप्पी, अरुण शर्मा, सुभाष व मोहन लाल मोहनी, अरुण ने वन विभाग और जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि शहर के समीप घूम रहे तेंदुए को जल्द काबू किया जाए। संवाद