फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now Kidney transplant facility will be available in igmc shimla

अब हिमाचल में हो सकेगा गुर्दा प्रत्यारोपण, यहां शुरू होगी सुविधा

Fri, 31 Aug 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 31 Aug 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
now Kidney transplant facility will be available in igmc shimla

 हिमाचल में भी अब जल्द गुर्दा (किडनी) प्रत्यारोपण की सुविधा मिलेगी। फरवरी 2019 से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में गुर्दा प्रत्यारोपण के आपरेशन होने शुरू होंगे।

विज्ञापन


आपरेशन को लेकर आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार ने 4 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। गुर्दा प्रत्यारोपण और इसके बाद होने वाली सर्जरी को लेकर ट्रेंड स्टाफ की जरूरत है।
विज्ञापन


इसके चलते सरकार की ओर से डाक्टरों को प्रशिक्षण के लिए एम्स और पीजीआई भेजा गया है। हाल ही में एम्स और आईजीएमसी के डाक्टरों की मुख्य सचिव विनीत चौधरी के साथ बैठक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने यह जानकारी कसुम्पटी के विधायक की ओर से पूछे प्रश्न के उत्तर में दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पताल में 3 और 4 आपरेशन थियेटर को नवंबर तक अपग्रेड किया जाएगा। 

देहरा, जदरांगल में बनेंगे सीयू के परिसर

now Kidney transplant facility will be available in igmc shimla

हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा और जदरांगल में परिसर बनेंगे। वीरवार को विधानसभा में देहरा से विधायक होशियार सिंह के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि भारत सरकार के मानव संसाधन

विकास मंत्रालय ने 23 अप्रैल 2010 को जारी पत्र में हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की स्वीकृति दी है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए देहरा के पास दक्षिण परिसर और धर्मशाला के पास जदरांगल में उत्तरी परिसर बनाए जाना प्रस्तावित है।

 प्रधानमंत्री सहज बिजली बचत योजना के तहत राज्य बिजली बोर्ड ने 31 जुलाई तक 6101 घरों को बिजली कनेक्शन दिए हैं। विधायक सुखराम के सवाल का लिखित जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि 214 घरों को बिजली कनेक्शन मुफ्त दिए गए। इस पर कुल 35,27,323 रुपये खर्च हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed