{"_id":"619a78479214095a0a5a379d","slug":"now-kidney-heart-liver-and-sugar-test-report-will-be-available-in-one-hour-shimla-city-news-sml3909656169","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू अस्पताल में एक घंटे में मिलेंगी किडनी, हार्ट, लीवर और शुगर टेस्ट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू अस्पताल में एक घंटे में मिलेंगी किडनी, हार्ट, लीवर और शुगर टेस्ट की रिपोर्ट
विज्ञापन
डीडीयू अस्पताल
- फोटो : SHIMLA CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब डीडीयू अस्पताल में मरीजों को किडनी, हार्ट, लीवर और शुगर टेस्ट की रिपोर्ट का घंटों इंतजार नहीं करना होगा। अस्पताल प्रबंधन ने 13 लाख रुपये की नई मशीन खरीदी है। इस मशीन से इन टेस्ट की जांच रिपोर्ट एक घंटे के भीतर आ जएगी।
डीडीयू अस्पताल के एमएस डॉ. रविन्द्र मोकटा ने बताया कि मरीजों को टेस्ट रिपोर्ट के लिए घंटों इंतजार न करना पड़े, इसलिए इस मशीन को खरीदा गया है। अस्पताल में रोजाना 6 से 7 सौ के करीब मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें से अधिकांश मरीजों को चिकित्सक ये टेस्ट लिखते हैं। अभी तक दोपहर साढ़े बारह बजे तक सैंपल लिए जाते हैं, जिसके बाद रिपोर्ट तीन बजे दी जाती है। ऐसे में कुछ मरीज तो रिपोर्ट का इंतजार कर लेते हैं, लेकिन कई लोगों को अगले दिन आकर रिपोर्ट लेनी पड़ती थी। लिहाजा मरीजों और तीमारदारों का समय बर्बाद होता था। अब प्रबंधन का दावा है कि दोपहर डेढ़ बजे मरीजों को रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद संबंधित विभाग में चिकित्सक परामर्श लेकर अपना उपचार शुरू करवा सकते है।
एक घंटे में होंगे 60 टेस्ट
दावा किया जा रहा है कि मशीन में एक बार में साठ सैंपल लगेंगे। इसकी रिपोर्ट मरीजों को तत्काल सौंप दी जाएगी।