फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now inspection of Electric and Electronics products will be done in Himachal

अब हिमाचल में होगी इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों की जांच

Wed, 20 Feb 2019 12:35 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Published by: ashok chauhan Updated Wed, 20 Feb 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
Now inspection of Electric and Electronics products will be done in Himachal

हिमाचल के उद्यमियों को अपने उद्योगों में तैयार इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों की टेस्टिंग के लिए दिल्ली या फिर गुजरात के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। परवाणू के नेशनल रिसर्च एवं टेक्नोलॉजी कंसोर्टियम (एनआरटीसी) को नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेट्रीज (एनएबीएल) से मान्यता मिल गई है।

विज्ञापन


हिमाचल के साथ-साथ उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के उद्यमियों को भी इसका लाभ होगा। दिल्ली के अलावा नार्थ इंडिया में ऐसा कोई संस्थान नहीं है, जिसे इस तरह की मान्यता प्राप्त है। यह सुविधा उन्हीं औद्योगिक इकाइयों को मिल सकेगी, जो सरकार के निर्धारित मापदंडों के अनुसार अपने उत्पाद तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


एनआरटीसी परवाणू के डायरेक्टर डीसी राणा ने बताया कि यह हिमाचल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। एनआरटीसी परवाणू की लैब अब विभिन्न तरह के प्रोडक्ट्स की कैलिब्रेशन व टेस्टिंग के लिए सभी सुविधाओं से लैस हो चुकी। इसका प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के उद्योगपति भी लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वडोदरा से आई एक्सपर्ट टीम ने दी मान्यता 

एनआरटीसी परवाणू के ऑफिसर इंचार्ज डा. भानु ने बताया की दिल्ली स्थित एनएबीएल के कार्यालय से वडोदरा के 4 विशेषज्ञों की टीम को एनआरटीसी परवाणू के इंस्ट्रूमेंट्स व अन्य जांच के लिए यहां भेजा गया था। इन्होंने मंगलवार को दौरा किया और हर प्रकार की जांच से संतुष्ट होने के बाद एनआरटीसी परवाणू को मान्यता देने का फैसला लिया।

इन उत्पादों की हो सकेगी जांच 
मान्यता मिलने के बाद परवाणू एनआरटीसी में हर प्रकार के इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिक उपकरणों की जांच हो सकेगी। यहां इलेक्ट्रिक आयरन, रेडियेटर, इमर्शन वाटर हीटर, टोस्टर व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे टीवी, एम्पलीफायर, मॉनीटर, प्रिंटर, यूपीएस, इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन सहित अन्य की जांच हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed