फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now in addition to govt hospitals vaccine centers will also be opened in companies

हिमाचल: अब सरकारी अस्पतालों के अलावा कंपनियों में भी खुलेंगे वैक्सीन सेंटर

Tue, 06 Apr 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Apr 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
Now in addition to  govt hospitals vaccine centers will also be opened in companies
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

 सरकारी अस्पतालों के अलावा अब कंपनियों में भी वैक्सीन सेंटर खुलेंगे। प्रदेश सरकार ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हिमाचल प्रदेश में लाखों लोग कंपनियों में सेवाएं दे रहे हैं। प्रदेश में सामुदायिक संक्रमण न फैले, इसके चलते यह व्यवस्था की जा रही है। सोमवार को स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी की जिला उपायुक्तों और सीएमओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इसमें इस मामले पर चर्चा हुई। हिमाचल प्रदेश में कोरोना पर काबू पाने और वैक्सीनेशन बढ़ाने के चलते यह फैसला लिया जा रहा है। प्रदेश में 45 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। पहले दिन रिकॉर्ड लोगों ने वैक्सीन लगाई, लेकिन बीते तीन दिन से आंकड़ा कम होता जा रहा है। इसके चलते सरकार ने कंपनियों में वैक्सीन लगाने का फैसला लिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों से वैक्सीनेशन पर जोर देने के लिए भी कहा गया।

विज्ञापन


कोरोना टीका लगाने वाले हेल्थ वर्करों को केंद्र ने दी 91.86 लाख की ग्रांट
 हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए केंद्र सरकार ने 91.86 लाख की ग्रांट जारी की है। देश के 20 राज्यों के लिए 118.12 करोड़ की यह ग्रांट-इन-एड जारी की गई है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ग्रांट जारी करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस अनुदान राशि को नियमानुसार खर्च करेगी। इसके आवंटन में हिमाचल सरकार किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं करेगी। इसके लिए अनुमति लेनी होगी। चूंकि, इस संबंध में 100 प्रतिशत अनुदान केंद्र सरकार से मिल रहा है। इसलिए इसमेें राज्य का हिस्सा शुमार नहीं करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed