{"_id":"5f561ff88ebc3e338f033ac0","slug":"now-id-will-be-allotted-to-corona-positive-patients-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम नहीं, आईडी से पहचाने जाएंगे कोरोना पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम नहीं, आईडी से पहचाने जाएंगे कोरोना पॉजिटिव मरीज
Tue, 08 Sep 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
सचिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
सचिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 08 Sep 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीज नाम से नहीं अब आईडी नंबर से पहचाने जाएंगे। अब एक क्लिक से स्वास्थ्य विभाग को किसी भी संक्रमित मरीज की जानकारी आसानी से मिल जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के एक जैसे दो नामों वाले लोगों को पहचानने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं उठाने पड़ेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक पोर्टल शुरू किया है। इसमें किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज की आईडी डालकर सारी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
यह पोर्टल पूर देश में कोरोना को मद्देनजर रखते हुए केंद्र सरकार की ओर से शुरू किया गया है। अब कोई भी अधिकृत चिकित्सक अपनी लॉगइन आईडी डालकर कहीं से भी किसी भी कोरोना मरीज की जानकारी हासिल कर सकता है। यह सुविधा केवल चिकित्सकों के लिए ही है। ताकि उन्हें किसी मरीज को पहचानने में कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन
जैसे ही कोई डॉक्टर इस पोर्टल पर किसी भी मरीज की आईडी डालेंगे। उसमें व्यक्ति की आयु और पता ऑनलाइन ही मिल जाएंगे। एक मरीज के लिए एक ही आईडी है, यह आईडी दूसरे मरीज के लिए नहीं है। इससे केवल उसी व्यक्ति की जानकारी मिलेगी, जिसकी आईडी होगी। इस पोर्टल की सुविधा अभी केवल प्रदेश के कांगड़ा जिले में ही ली जा रही है। दूसरे जिलों में भी जल्द इस पोर्टल को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
देश भर में सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की एक अलग आईडी है। जिससे उनकी पहचान आसानी से की जा सकती है। किसी भी मरीज की आईडी से उसकी सारी जानकारी आसानी से मुहैया हो जाती है। कोई भी अधिकृत चिकित्सक कहीं भी अपना लॉगइन आईडी डालकर किसी भी पॉजिटिव मरीज की सारी जानकारी हासिल कर सकता है। - जीडी गुप्ता, सीएमओ कांगड़ा