फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now HRTC buses can be booked on 50 percent advance payment

HRTC Buses: अब 50 फीसदी अग्रिम भुगतान पर बुक हो सकेंगी एचआरटीसी की बसें

Sun, 03 Nov 2024 11:05 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 03 Nov 2024 11:05 AM IST
सार

(एचआरटीसी) की बसें अब किसी समारोह, कार्यक्रम या रैली के लिए कुल किराये के 50 फीसदी अग्रिम भुगतान पर ही बुक होंगी। 

विज्ञापन
Now HRTC buses can be booked on 50 percent advance payment
एचआरटीसी बसें। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें अब किसी समारोह, कार्यक्रम या रैली के लिए कुल किराये के 50 फीसदी अग्रिम भुगतान पर ही बुक होंगी। परिवहन निगम के प्रस्ताव को निगम के निदेशक मंडल की स्वीकृति के बाद लागू कर दिया गया है। लंबे समय तक बुकिंग का पूरा पैसा न मिलने के चलते परिवहन निगम ने यह फैसला लिया है। बसों की मांग आने पर अब निगम उधार में बसें नहीं भेजेगा। 50 फीसदी अग्रिम राशि जमा करवाने के बाद ही बसें भेजी जाएंगी।

विज्ञापन


बीते विधानसभा चुनाव के दौरान रैलियों के लिए बसों की बुकिंग के एवज में अब तक एचआरटीसी को पांच करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। राजनीतिक दलों के अलावा सभी सरकारी विभागों और निगमों बोर्डों पर 50 फीसदी अग्रिम राशि जमा करने के नियम लागू होंगे। इसके बारे में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बसों की बुकिंग के एवज में एचआरटीसी को बाद में पूरा पैसा नहीं मिलता, जिससे निगम को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसलिए अब बिना एडवांस दिए बसें उपलब्ध नहीं करवाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed