एक साथ होंगी हॉबी के दो सत्र की परीक्षाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजी कक्षाओं में रूसा लागू किए जाने के बाद हॉबी विषयों की पहले और दूसरे सत्र की परीक्षाएं अब एक साथ होंगी। पहले सत्र में इन्हें नहीं करवाया जा सका था।
विवि ने परीक्षा केंद्र स्थापित करने से लेकर प्रश्नपत्र आदि छपवाने का कार्य कर लिया है। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों की सूची और डेटशीट जल्द जारी की जाएगी।
रूसा के तहत इक्डोल के छात्रों की हॉबी विषयों की परीक्षा लेने से प्रदेश भर के कॉलेज शिक्षकों ने इनकार कर दिया था। इस कारण दिसंबर में प्रथम सत्र की हॉबी विषयों की परीक्षाएं नहीं हो सकी थीं।
जून में होंगी परीक्षाएं
अब चूंकि इन विषयों के अंक रिजल्ट में जोड़े जाने हैं तो विवि की परीक्षा शाखा अब एक साथ जून में ही पहले और दूसरे सत्र की हॉबी कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ करवाएगा।
विवि इक्डोल के निदेशक प्रो. कुलवंत राणा ने कहा कि विवि की परीक्षा शाखा ही परीक्षाओं का संचालन प्रदेश भर के विभिन्न केंद्रों में करेगी।
हॉबी विषयों में इक्नॉमिक टर्मोनोलॉजी, विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम, प्रोफेशनल राइटिंग, लीडरशिप स्टाइल जैसे विषयों की लिखित परीक्षा होगी। प्रश्न पत्र छपवाने का कार्य कर लिया गया है।