फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now Himachal Road Transport Corporation buses will ply on 27 routes of UP

अब उत्तर प्रदेश के 27 मार्गों पर चलेंगी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें

Thu, 01 Apr 2021 07:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Apr 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Now Himachal Road Transport Corporation buses will ply on 27 routes of UP
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

अंतरराज्यीय आवाजाही और परिवहन सेवाओं को बढ़ाने तथा सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकारों के बीच गुरुवार को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया गया है। हिमाचल सरकार की ओर से प्रधान सचिव परिवहन केके पंत और उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रधान सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह अंतरराज्यीय समझौता दोनों राज्यों के बीच सामाजिक-आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन


नए समझौता ज्ञापन के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण प्रदेश में 19 मार्गों पर लगभग 3594 किलोमीटर क्षेत्र में बसें चलाएगा, जबकि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) उत्तर प्रदेश में 27 मार्गों पर लगभग 3238 किलोमीटर क्षेत्र में बसें संचालित करेगा। यह समझौता ज्ञापन 20 वर्षों के लिए हस्ताक्षरित किया गया है। वर्ष 1985 में हस्ताक्षरित पुराने समझौते के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण हिमाचल प्रदेश में 10 मार्गों पर लगभग 2165 किलोमीटर क्षेत्र में बसें संचालित कर रहा है, जबकि हिमाचल पथ परिवहन निगम उत्तर प्रदेश में 11 मार्गों पर 2142 किलोमीटर क्षेत्र में बसें चला रहा है। इस अवसर पर सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण घनश्याम चंद और सचिव उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण भीम सेन सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed