{"_id":"5cfbee3cbdec22074363a754","slug":"now-error-in-hpbose-the-physics-paper-of-the-12-class-exam-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बारहवीं कक्षा के फिजिक्स पेपर में त्रुटी, बोर्ड की कार्यप्रणाली परीक्षार्थियों पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बारहवीं कक्षा के फिजिक्स पेपर में त्रुटी, बोर्ड की कार्यप्रणाली परीक्षार्थियों पर भारी
Sun, 09 Jun 2019 11:44 AM IST
Krishan Singh
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की गलतियों का सिलसिला जारी है। अब बारहवीं कक्षा प्रतिपूरक परीक्षा के फिजिक्स के पेपर में त्रुटी सामने आई है। शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के फिजिक्स विषय की प्रतिपूरक परीक्षा में ए-सीरीज के प्रश्नपत्र में नंबर 20 गलत अंकित पाया गया।
विज्ञापन
जिसे हल नहीं किया जा सका। कई परीक्षार्थी प्रश्न को समझने में लगे रहे, लेकिन बाद में पता चला कि यह प्रश्न ही गलत शामिल कर दिया गया है। तीन अंक के इस प्रश्न के कारण परीक्षार्थियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले दसवीं कक्षा का गणित का पेपर उल्टा छप गया था। जबकि बारहवीं कक्षा के गणित की प्रतिपूरक परीक्षा में भी कई प्रश्न गलत डाल दिए गए। जिन्हें किसी भी फार्मूले से हल नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि प्रश्न पत्रों को संबंधित विषय के अध्यापक तैयार करते हैं। अगर परीक्षार्थी लिखित में शिकायत करते हैं तो बोर्ड मीटिंग के बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।