{"_id":"60f317ef8ebc3e6d8b1baeff","slug":"now-deposit-a-porperty-tax-upto-31-agust-shimla-news-sml3772624159","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासी अब 31 अगस्त तक जमा करवा सकेंगे प्रॉपर्टी टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासी अब 31 अगस्त तक जमा करवा सकेंगे प्रॉपर्टी टैक्स
विज्ञापन
कोरोना के चलते टैक्स भुगतान की समयावधि बढ़ाएगा एमसी, एमसी नहीं लगाएगा पेनल्टी
क्रॉसर
30 हजार से अधिक हैं शहर में भवन मालिक
15 हजार ने नहीं जमा करवाया है अभी तक टैक्स
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में 15 हजार से अधिक भवन मालिक अब 31 अगस्त तक बिना किसी
पेनल्टी के प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा सकेंगे। बिल जारी होने के 15 दिन के भीतर एकमुश्त भुगतान पर दस फीसदी छूट भी मिलेगी।
नगर निगम शहर में प्रॉपर्टी टैक्स के बिल जमा करवाने की अंतिम तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाने जा रहा है। अभी बिल जमा करने की अंतिम तारीख 30 जून थी। सोमवार को वित्त संविदा एवं योजना समिति की बैठक में इस अहम प्रस्ताव पर मंजूरी ली जाएगी। नगर निगम के अनुसार कोरोना के चलते मई में टैक्स के बिल जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ठप रही थी। जून में भी निगम ने लोगों को राहत देते हुए बिल नहीं दिए।
अब जुलाई में बिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम शहर में कुल 30 हजार भवन मालिकों से टैक्स लेता है। अभी तक 19 हजार भवन मालिकों को टैक्स के बिल जारी किए जा चुके हैं। 11 हजार भवन मालिकों को 15 अगस्त से पहले बिल जारी होंगे। यह बिना किसी अतिरिक्त शुल्क इस तारीख तक टैक्स जमा करवा सकते हैं। साथ ही बिल जारी होने के 15 दिन के भीतर भुगतान पर डिस्कांउट भी हासिल कर सकते हैं। बीते साल भी कोरोना के चलते बिल भुगतान की अंतिम तारीख अक्तूबर तक बढ़ाई थी।
सिर्फ इनको मिलेगा डिस्कांउट
लोग 31 अगस्त तक बिना पेनल्टी टैक्स जमा करवा सकते हैं लेकिन 15 फीसदी छूट सिर्फ उन भवन मालिकों को मिलेगी जो नगर निगम से बिल मिलने के 15 दिन के भीतर टैक्स भुगतान करेंगे। यानि अप्रैल, मई और जून में जिन्हें टैक्स बिल मिल चुके हैं, उन्हें 31 अगस्त तक भुगतान करने पर पेनल्टी से तो राहत मिलेगी लेकिन छूट नहीं मिलेगी। नगर निगम आईएसबीटी समेत कई बड़े टैक्स डिफाल्टरों से भी टैक्स वसूलने जा रहा है। इनसे लंबी बातचीत के बाद मामला सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
इन प्रस्तावों पर भी लगेगी मुहर
मेयर सत्या कौंडल की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाली एफसीपीसी की बैठक में टुटीकंडी में एंबुलेंस रोड चौड़ा करने, शांति विहार में नई पार्किंग बनाने, नगर निगम के दैनिक भोगी कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाने जैसे प्रस्तावों पर चर्चा होगी।