फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now corona patients will be treated in make shift

अब मेक शिफ्ट अस्पताल में होगा कोरोना मरीजों का इलाज

Sun, 27 Feb 2022 09:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 09:52 PM IST
विज्ञापन
Now corona patients will be treated in make shift
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। अस्पताल में मौजूदा समय में पांच मरीज ही दाखिल हैं। लिहाजा अब इन मरीजों का इलाज आइसोलेशन वार्ड की जगह मेक शिफ्ट अस्पताल में किया जाएगा।
विज्ञापन

चूंकि मरीजों की संख्या कम है तो ऐसे में एक जगह पर इलाज होने से बाकी के वार्ड आसानी से चलाए जाएंगे। हालांकि आईजीएमसी प्रबंधन का तर्क है कि अभी एक सप्ताह तक कोरोना के मामलों को देखा जाएगा। अभी अस्पताल में डॉक्टरों की छुट्टियां चल रही हैं। विभिन्न विभागों के अध्यक्ष भी छुट्टी पर हैं तो उनसे बैठक करके ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने इस बात की पुष्टि की हैं।
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में कोरोना से पूर्व मनोरोग, चर्म रोग, श्वास रोग व मेडिसिन वार्ड के मरीजों का उपचार होता था। लेकिन कोरोना महामारी के दौरान प्रबंधन ने इसे आइसोलेशन वार्ड में तबदील कर दिया था। लिहाजा इसके बाद से यहां पर कोरोना के मरीजों का इलाज किया जा रहा था। लेकिन अब मरीजों की संख्या घटी है तो ऐसे में यहां पर बाकी के वार्डों को चलाने की व्यवस्था करने में जुट गया है। हालांकि अभी प्रबंधन करीब एक सप्ताह का समय लेगा, जिसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। चूंकि अभी गंभीर मरीज ज्यादा नहीं हैं तो ऐसे में अन्य व्यवस्था करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव, दो महिलाओं की मौत
जिला शिमला में रविवार को कोरोना वायरस के तीन मामले सामने आए हैं। वहीं दो महिलाओं की मौत हो गई। इनकी उम्र 55 और 73 साल थी। दोनों महिलाओं को किडनी की बीमारी, मधुमेह के अलावा कोविड निमोनिया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 192 सैंपल लिए थे, जिनमें आईजीएमसी, रामपुर और मंडी से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed