फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now complain to cm virbhadra singh with one click at himachal.nic.in

क्या बात! अब एक क्लिक से मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी आपके मन की बात

Sun, 11 Sep 2016 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 11 Sep 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
Now complain to cm virbhadra singh with one click at himachal.nic.in

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तक अपने मन की बात पहुंचाना लोगों के लिए आसान होगा। अपनी डिमांड या दरख्वास्त पहुंचाने के लिए लोगों को मुख्यमंत्री सचिवालय या हॉलीलाज के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर बस एक ही क्लिक कर लोग अपनी शिकायत सीएम तक पहुंचा सकेंगे।

विज्ञापन


हिमाचल सरकार ने इसके लिए अपनी वेबसाइट में परिवर्तन किया है। वेबसाइट के मुख्य पेज पर ही मुख्यमंत्री से संपर्क करने का ऑप्शन दिया गया है। उस पर क्लिक करते ही मुख्यमंत्री से अपने मन की बात साझा करने के लिए पेज खुलेगा। उस पर अपना नाम पता जैसी बेसिक जानकारी देकर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत या डिमांड मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकता है।
विज्ञापन


सीएम तक शिकायत पहुंचाने के इस नए तरीके को उन लोगों के लिए खासा राहत भरा माना जा सकता है जो सिर्फ अपनी शिकायत या डिमांड सीएम तक पहुंचाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करते हैं। वेबसाइट डिजाइन करने वाले एनआईसी हिमाचल प्रदेश के अफसरों ने बताया कि लोगों को शिकायत आसानी से इंटरनेट के माध्यम से दर्ज कराने के लिए ही यह बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कर सकेंगे शिकायत

Now complain to cm virbhadra singh with one click at himachal.nic.in

शिकायत या डिमांड सीएम तक पहुंचाने के लिए हिमाचल सरकार आधिकारिक वेबसाइट हिमाचल डाट एनआईसी डाट इन पर जाना होगा। यहां राइट टू चीफ मिनिस्टर ऑप्शन पर क्लिक करते ही आप सीएम से संपर्क करने के मुख्य पेज पर पहुंच जाएंगे। डिमांड या ग्रिवांस आप्शन पर क्लिक करते ही ई समाधान की विंडो खुल जाएगी।

यहां पर संबंधित विभाग, जिला और दफ्तर की जानकारी देकर अपनी शिकायत लिख दें। सबमिट एप्लीकेशन पर क्लिक करते ही शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच जाएगी। शिकायत या डिमांड दर्ज कराते समय मोबाइल नंबर देना जरूरी होगा। नई व्यवस्था के तहत दर्ज शिकायत पर होने वाली हर कार्रवाई के संबंध में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस पहुंचेगा।

इससे शिकायत या डिमांड भेजने वाले को अपनी शिकायत की वर्तमान स्थिति की जानकारी रहेगी। साथ ही अगर वह शिकायत पर हुई कार्रवाई से असंतुष्ट हो तो एसएमएस में आए शिकायत नंबर का इस्तेमाल कर शिकायत पर पुन: जांच शुरू करा सकते हैं।

एनआईसी हिमाचल के अनुसार इन शिकायतों की मॉनिटरिंग के लिए एक विंग बनाई गई है। यह विंग रोजाना शिकायतों को संबंधित विभागों को फारवर्ड करेगी। जिसके बाद विभाग शिकायत को संबंधित अधिकारी को भेज देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed