फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now children up to five years of age are exempted from getting e-KYC done, Food Supply Department has taken th

Himachal: ई-केवाईसी करवाने के लिए अब पांच साल तक के बच्चों को छूट, खाद्य आपूर्ति विभाग ने लिया फैसला

Mon, 20 Jan 2025 12:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Jan 2025 12:07 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में पांच साल आयु से कम उपभोक्ताओं और बच्चों को खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से ई-केवाईसी करवाने के लिए छूट दी जा रही है। 

विज्ञापन
Now children up to five years of age are exempted from getting e-KYC done, Food Supply Department has taken th
राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी करवाना जरूरी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अब हिमाचल प्रदेश में पांच साल आयु से कम उपभोक्ताओं और बच्चों को खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से ई-केवाईसी करवाने के लिए छूट दी जा रही है। हिमाचल में ई-केवाईसी करवाने का काम अब जोरों से चल रहा है। वहीं प्रदेश के अब उपभोक्ताओं को पांच से कम बच्चों को ई-केवाईसी करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ई-केवाईसी करने के लिए आधार कार्ड का अपडेट होना जरूरी है, पांच साल तक बच्चों के आधार कार्ड अपडेट न होने के चलते कुछ उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है। इसके चलते विभाग ने अब उपभोक्ताओं को बच्चों की ई-केवाईसी न होने पर छूट देना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हाल ही में खाद्य आपूर्ति विभाग ने प्रदेशभर में दो लाख के करीब राशन कार्डों की ई-केवाईसी न होने से चलते ब्लॉक कर दिए गए थे। इसके बाद अब ई-केवाईसी करवाने वाले उपभोक्ताओं को राशन कार्डाें को अनब्लॉक करने के प्रक्रिया चलाई जा रही है। उपभोक्ताओं का राहत देने के लिए और आसानी से ई-केवाईसी करवाने के लिए विभाग की ओर से एप भी लॉन्च किया गया है। कार्ड ब्लॉक होने के बाद कांगड़ा में अब तक 85 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरी हुई है और अब भी राशन कार्डों को अनब्लॉक करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


अब प्रदेश में पांच साल से कम बच्चों के आधार अपडेट न होने के कारण ई-केवाईसी करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते किसी किसी बच्चे की ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है। विभाग की ओर से उन बच्चों को ई-केवाईसी के लिए छूट दी जा रही है। -पुरषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कांगड़ा-चंबा, स्थित धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

एप से ऐसे करें ई-केवाईसी
राशन कार्ड उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी करने के लिए प्ले स्टोर में जाकर ई-केवाईसी पीडीएसएचपी एप को डाउनलोड करना होगा, इसके बाद एप पर राशन कार्ड नंबर और अपना आधार कार्ड या जिसकी ई-केवाईसी करनी होगी, उनका आधार कार्ड नंबर डालना होगा। फेस रीडिंग के दौरान उपभोक्ता को तीन बार अपनी आंखें झपकानी होंगी फिर एप फेस रीड कर ई-केवाईसी कर देगा। उपभोक्ता एक मोबाइल के माध्यम से कितने भी नंबर डालकर एक से अधिक ई-केवाईसी कर सकते हैं, उन्हें केवल आधार कार्ड बदलना होगा। जिसके चलते उपभोक्ता घर बैठे ही ई-केवाईसी पीडीएसएचपी एप के माध्यम से ई-केवाईसी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed