{"_id":"6571d7e24dd59123a60e48f8","slug":"now-a-health-and-wellness-center-will-provide-services-to-20-000-people-himachal-govt-has-taken-the-decision-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: अब 20,000 लोगों को सेवाएं देगा एक स्वास्थ्य एंड वेलनेस सेंटर, राज्य सरकार ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: अब 20,000 लोगों को सेवाएं देगा एक स्वास्थ्य एंड वेलनेस सेंटर, राज्य सरकार ने लिया फैसला
Thu, 07 Dec 2023 08:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 07 Dec 2023 08:07 PM IST
सार
दूरदर्शी और महत्त्वाकांक्षी योजना में प्रत्येक शहरी स्वास्थ्य वेलनेस केंद्र लगभग 20,000 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा सकेगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाएं(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य सरकार लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए हिमाचल प्रदेश में 40 शहरी स्वास्थ्य और वेलनेस सेंटर स्थापित करेगी। वर्तमान में एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 50,000 व्यक्तियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। इस दूरदर्शी और महत्त्वाकांक्षी योजना में प्रत्येक शहरी स्वास्थ्य वेलनेस केंद्र लगभग 20,000 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा सकेगा। इन शहरी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों की स्थापना एक मजबूत और समावेशी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह केंद्र लोगों को घरद्वार आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में नई आशा की किरण साबित होंगे। प्रत्येक शहरी स्वास्थ्य और वेलनेस सेंटर में एक समर्पित स्वास्थ्य टीम होगी, जिसमें एक चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल होंगे। सीएम ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली का विस्तार और सुदृढ़ीकरण आवश्यक है।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल मरीजों की संख्या और मृत्यु दर कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे दूसरे और तीसरे स्तर के इलाज की आवश्यकता कम होती है, जिससे उपचार पर होने वाला खर्च भी कम होता है। यह नवीन प्रयास शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों और आजीविका के लिए अन्य राज्यों से आए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। यह महत्त्वाकांक्षी योजना बेहतर स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध करवाने में मील पत्थर साबित होगी, जिसके माध्यम से शहरों में स्वास्थ्य क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का समाधान सुनिश्चित हो सकेगा।
विज्ञापन