35 कॉलेज प्रिंसिपल का तबादला, 18 को मिली प्रमोशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने प्रदेश के 35 कॉलेजों के प्रिंसिपल बदल दिए हैं। इनमें 18 एसोसिएट प्रोफेसर को पदोन्नत कर कॉलेज प्रिंसिपल, जबकि 11 एसोसिएट प्रोफेसरों को कार्यकारी प्रिंसिपल के पद पर तैनाती दी है। इसके अलावा 5 कॉलेज प्रिंसिपल इधर-उधर किए हैं। एक प्रिंसिपल को निदेशालय में नियुक्ति दी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (शिक्षा) पीसी धीमान ने पदोन्नति और तबादला आदेश जारी कर दिए हैं।
18 कॉलेज कैडर के एसोसिएट प्रोफेसर पदोन्नत कर नियमित तौर पर कॉलेज प्रिंसिपल बनाए गए हैं। इन्हें 12000-18300 रुपये पे स्केल मिलेगा। पदोन्नति के साथ इनका तबादला भी कर दिया है। नीलम शर्मा को संजौली कॉलेज से उच्च शिक्षा निदेशालय, शकुंतला वर्मा को सोलन से राजगढ़ कॉलेज, अशोक मुंजाल को सोलन से कुमारसेन कॉलेज और एसएस ठाकुर को सरकाघाट से इंदौरा कॉलेज भेजा गया है।
अशोक गुप्ता धर्मशाला से नेरवा कॉलेज स्थानांतरित
शमशेर सिंह को हरिपुर से कुकुमसेरी कॉलेज, अशोक कुमार गुप्ता को धर्मशाला से नेरवा कॉलेज, रजनी वालिया को संजौली से बरोटीवाला कॉलेज, पुष्पेंद्र सिंह को बिलासुपर से सलूणी कॉलेज, अलका शर्मा को सोलन से अंब कॉलेज, नम्रता टिक्कू को सोलन से बलद्वाड़ा कॉलेज, अभिलाषा शारदा को अंब से डाडासीबा कॉलेज स्थानांतरित किया गया है।
उमेश दत्त को हरिपुर गुलेर से संगड़ाह, कमलेश ठाकुर को अर्की से बंगाणा, चमन महाजन को मंडी से हरिपुरधार कॉलेज, सुनील मेहता को धर्मशाला से भरमौर कॉलेज, वीरेंद्र कंवर को कोटशेरा से भराली (अंजभोज एरिया, सिरमौर) कॉलेज, अनिल रत्न वर्मा को नालागढ़ से तीसा कॉलेज और ऊषा नेगी को सोलन से धर्मपुर (सोलन) कॉलेज में स्थानांतरित किया है।
ये बनाए गए कार्यकारी प्रिंसिपल
11 एसोसिएट प्रोफेसर कार्यकारी प्रिंसिपल बनाए गए हैं। इनमें एचएस जंबाल हमीरपुर से जयसिंहपुर कॉलेज, मीना सूद संजौली से भुंतर कॉलेज, शीला कपूर सोलन से पनारसा (मंडी) कॉलेज, साधना चौधरी आरकेएमवी शिमला से लंबाथाच (मंडी) कॉलेज, टीआर पराशर को पांवटा साहिब से शिलाई कॉलेज में तैनाती दी गई है।
संजीवन कटोच धर्मशाला से रिकांगपिओ कॉलेज, आरके कायस्था अर्की से आनी/हरीपुर कॉलेज, विपिन चंद राठौर चंबा से पांगी कॉलेज, नीलम शर्मा धर्मशाला से संधोल कॉलेज, रश्मि धर्मशाला से नगरोटा सूरियां कॉलेज और अंजू सहगल को सुजानपुर टीहरा कॉलेज में तैनाती दी गई है।
इन प्रिंसिपलों के बदले कॉलेज
सरकार ने छह कालेज प्रिंसिपलों की अदला-बदली की है। प्रमोद चौहान को हरीपुरधार से सीमा कॉलेज, संजीव शर्मा भरमौर से लंज कॉलेज, ज्योति कुमार पांगी से हरिपुर गुलेर कॉलेज, सविता शर्मा हरिपुर गुलेर से तकीपुर (कांगड़ा) कॉलेज, नविता गौतम धर्मपुर (सोलन) से झंडूता कॉलेज और सरोज जसवाल को उच्च शिक्षा निदेशालय से बड़ोह (कांगड़ा) कॉलेज में स्थानांतरित किया गया है।
15 दिन में ज्वाइन करें प्रिंसिपल- अतिरिक्त मुख्य सचिव (शिक्षा) पीसी धीमान ने आदेश जारी कर 15 दिन में प्रिंसिपलों को ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं। कहा है कि संबंधित कॉलेज में पहुंचकर जल्द शिक्षा विभाग को सूचना दी जाए। ज्वाइनिंग के लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
सरकार ने 68 लेक्चरर को दिया पदोन्नति का तोहफा
राज्य सरकार ने 68 प्रवक्ताओं को पदोन्नत कर प्रधानाचार्य बना दिया है। शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी हुई। पदोन्नति के साथ ही सरकार ने प्रधानाचार्यों के तबादले भी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग ने जारी अधिसूचना के तहत 15 दिन के भीतर ज्वाइनिंग देने के आदेश दिए हैं। उधर, 27 मुख्य अध्यापकों को पदोन्नत कर प्रधानाचार्य बनाया गया है।
दोनों आदेशों के तहत की गई पदोन्नति में अतिरिक्त पे स्केल नहीं मिलेगा। पुराने पे स्केल के तहत ही पदोन्नति दी गई है। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने पदोन्नति देने के लिए सरकार का आभार जताया है। संघ के अध्यक्ष डा. अश्वनी कुमार, प्रेस सचिव प्रेम शर्मा ने कहा है कि संघ इस मांग को लेकर लंबे समय से संघर्षरत था। तीस जून को मुख्यमंत्री से मिलकर भी यह मांग उठाई गई थी।