फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Notification issued for 27 more new panchayats in Himachal

हिमाचल में 27 और नई पंचायतों की अधिसूचना जारी

Sat, 29 Aug 2020 06:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Aug 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Notification issued for 27 more new panchayats in Himachal
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में 27 और नई पंचायतों की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गई है। अभी तक कुल 310 नई पंचायतों की तीन अधिसूचनाएं सरकार जारी कर चुकी है। नई पंचायतें बनाने के लिए सरकार के पास 487 प्रस्ताव आए थे। इन 27 पंचायतों के सदस्य अब सात दिन के भीतर संबंधित उपायुक्त के पास अपने सुझाव और आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। डीसी को इनको तीन दिन के भीतर निपटाकर मामला सरकार के पास भेजना होगा।   सूत्रों के अनुसार सरकार ने पहले तो तय मानदंडों के अनुसार नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी की थी। अब सरकार को नेताओं और लोगों के दबाव के कारण मानदंडों को दरकार कर नई पंचायतों की अधिसूचना जारी करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


बीते दिन सरकार ने 53 नई पंचायतों की अधिसूचना जारी की थी। जिन जिलों में 27 नई पंचायतें बनाने की अधिसूचना जारी की गई है, उनमें शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कांगड़ा, मंडी और शिमला शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि कई पंचायतों के नेताओं और सदस्यों ने सरकार से नाराजगी जताई थी कि उनको नई पंचायतों से वंचित रखा गया है। राजनीतिक दबाव के चलते कई नई पंचायतों का गठन करने के लिए सरकार को मानदंडों को भी नजरअंदाज करना पड़ा है। दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पहले ही सरकार पर आरोप लगा चुके हैं कि सरकार नई पंचायतों के गठन करने में बंदरबांट कर रही है। नई पंचायतों के तय मानदंडों की घोर उपेक्षा की जा रही है। ऊना सहित कई अन्य जिलों में नई पंचायतों के गठन में कंजूसी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed