फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   not picking up garbage, then complain to the app, it will be settled in 24 hours

मोबाइल ऐप से 24 घंटे में समाधान

Tue, 01 Feb 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
not picking up garbage, then complain to the app, it will be settled in 24 hours
स्वचछता ऐप - फोटो : 7
शिमला। शहरवासियों की सफाई संबंधी शिकायतें सुनने और तुरंत निपटारा करने के लिए नगर निगम ने स्वच्छता ऐप फिर से शुरू कर दिया है। लोग अपने स्मार्टफोन पर इस ऐप के जरिये अपनी शिकायतें कर सकते हैं। निगम प्रशासन का दावा है कि 24 घंटे के भीतर शिकायत का निपटारा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सफाई संबंधी 17 तरह की शिकायतें इस ऐप से की जा सकती हैं। नगर निगम प्रशासन का दावा है कि बीते 15 दिन में ही 64 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है। लोगों से शिकायत मिलते ही तुरंत उसका निपटारा हो, इसके लिए नोडल अफसर नियुक्त किए गए हैं, जो ऐप से मिलने वाली शिकायतों पर तुरंत फील्ड स्टाफ को मौके पर भेजते हैं। बाकायदा हर शिकायत पर जनता को फोटो सहित फीडबैक भी दी जा रही है। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुए नगर निगम शहर को साफ-सुथरा रखने की मुहिम चला रहा है। बीते साल भी निगम ने स्वच्छता ऐप से शिकायतें सुनना शुरू किया था लेकिन सर्वेक्षण खत्म होते ही इसका इस्तेमाल लगभग बंद हो गया। अब ऐप का नया वर्जन लांच किया गया है। निगम ने अपने सभी सफाई कर्मचारियों को भी यह ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य किया है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने बताया कि ऐप के जरिये शहरवासी शिकायतें दे सकते हैं। इन शिकायतों का 24 घंटे में निपटारा होगा। बाकायदा फोटो सहित उसकी फीडबैक भी दी जाएगी। यह शिकायत का आसान विकल्प है। लोग इसका इस्तेमाल कर शहर को साफ-सुथरा रखने में नगर निगम की मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें शिकायत
लोगों को अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर विकल्प पर जाकर स्वच्छता ऐप डाउनलोड करना होगा। इसमें अपने शहर का नाम-पता और लोकेशन को अपडेट करना होगा। इसके बाद लोग अपनी शिकायतें भेज सकते हैं। यदि किसी जगह पर कूड़ा बिखरा है तो उसकी फोटो खींचकर ऐप के जरिये नगर निगम को भेज सकते हैं। निगम की टीम उसे देखेगी और तुरंत कर्मचारियों को मौके पर भेजेगी। सफाई होने के बाद निगम की टीम शिकायत का जवाब भी देगी और उस जगह की फोटो खींचकर ऐप पर अपलोड कर देगी।
ऐप पर कर सकते हैं ये शिकायतें
..घर से कूड़ा न उठना, रास्तों और सड़कों पर सफाई न होना
..मृत जानवर, कचरे के ढेर, कूड़ा वाहन न आना
..सीवरेज ओवरफ्लो, शौचालय में सफाई या बिजली-पानी नहीं
..सड़क पर ठहरा हुआ पानी, निर्माण सामाग्री, मलबा
..खुले में शौच, कचरा जलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed