फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News: No update of T20 match on HPCA site, Anurag is still the president

एचपीसीए की साइट पर टी-20 मैच का कोई अपडेट नहीं, अभी भी अनुराग ही हैं अध्यक्ष

Wed, 11 Sep 2019 12:10 PM IST
Krishan Singh राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Sep 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
Shimla News: No update of T20 match on HPCA site, Anurag is still the president
- फोटो : अमर उजाला

तकनीक के इस युग में एक क्लिक पर जानकारी उपलब्ध करवाने के मामले में एचपीसीए बुरी तरह पिछड़ गया है। एचपीसीए की साइट पर अभी भी अनुराग ठाकुर ही एचपीसीए अध्यक्ष हैं। 2015-16 के बाद एचपीसीए की वार्षिक रिपोर्ट भी वेबसाइट में अपलोड नहीं की गई है।

विज्ञापन


भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के 15 सितंबर को धर्मशाला में होने वाले पहले मैच को लेकर कोई भी जानकारी साइट पर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को धर्मशाला में होने वाले मैच को लेकर एचपीसीए की साइट पर कोई जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


हैरत की बात तो यह है कि साइट पर अपकमिंग इवेंट में भी मैच के संबंध में लिंक अपडेट नहीं किया गया है। न ही ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग के लिए इस बार एचपीसीए की साइट पर कोई लिंक दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीए ने करीब एक माह पहले अपडेट किया था

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज का दूसरा मैच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मोहाली स्थित मैदान में होगा। पीसीए ने करीब एक माह पहले अपनी साइट पर अपकमिंग इवेंट की जानकारी उपलब्ध करवा दी है। जबकि पहला मैच धर्मशाला में है, लेकिन एचपीसीए ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

पहले अपडेट होती थीं सभी एक्टिविटी
एचपीसीए के धर्मशाला स्थित क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों सहित अन्य इवेंट की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाती थी। इतना ही नहीं साइट पर अंतरराष्ट्रीय मैचों की टिकटों की बुकिंग के संबंध में लिंक भी दिए जाते थे ताकि हिमाचल के क्रिकेट प्रशंसकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed