फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   no holiday in Summer Schools of himachal in the month of april

हिमाचल के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नहीं होंगी इस माह में छुट्टियां

Wed, 27 Mar 2019 10:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 Mar 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
no holiday in Summer Schools of himachal in the month of april
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में अप्रैल में पहली बार प्रस्तावित छुट्टियां अब नहीं होंगी। लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता के कारण प्रदेश सरकार ने छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव करने का फैसला वापस ले लिया है।

विज्ञापन


ऐसे में एक अप्रैल से ही ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। इन स्कूलों में 30 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित होगा। पहली अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 से अप्रैल में दस दिन की छुट्टियां देने का बीते साल दिसंबर में फैसला लिया था। जनवरी में दी जाने वाली दस दिन की छुट्टियों को रद्द करते हुए अप्रैल में छुट्टियां देने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक प्राथमिकता बैठक में अप्रैल की छुट्टियां का विरोध होने के बाद सरकार ने दोबारा छुट्टियों का शेड्यूल तैयार करने का फैसला लिया। इसी कड़ी में बीते सप्ताह शिक्षक संगठनों और जिला उपनिदेशकों से बैठक कर नए शेड्यूल पर चर्चा की। 

निदेशक ने सुझावों और आपत्तियों को लेकर सरकार को रिपोर्ट भेजी

no holiday in Summer Schools of himachal in the month of april

 बैठक में अधिकांश शिक्षक संगठनों ने दस दिन की जगह अप्रैल में पांच या छह दिन की छुट्टियों की वकालत करते हुए शेष छुट्टियों को बरसात और सर्दियों में शिफ्ट करने की बात कही।

उधर, शिक्षा उपनिदेशकों ने प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित होने का हवाला देते हुए छुट्टियों का विरोध किया। इसी कड़ी में मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशक ने बैठक में मिले सुझावों और आपत्तियों को लेकर सरकार को रिपोर्ट भेजी।

सरकार ने चुनावी माहौल में छुट्टियों के शेड्यूल से छेड़छाड़ न करने के आदेश देते हुए पुरानी व्यवस्था लागू करने को कहा है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल सरकारी स्कूलों की छुट्टियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed