{"_id":"09ec9d65ed24720c1f6ab9b5808d7235","slug":"no-doctors-in-badsar-hospital-at-hamirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर डेपुटेशन पर, इलाज के इंतजार में मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर डेपुटेशन पर, इलाज के इंतजार में मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
Updated Wed, 10 Feb 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल बड़सर में चिकित्सक को डेपुटेशन पर जिला अस्पताल भेजने से मरीजों और तीमारदारों ने नाराजगी व्यक्त की है। हालत यह है कि अस्पताल मात्र दो चिकित्सकों के सहारे चल रहा है। दो चिकित्सक दिन-रात ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों की संख्या काफी अधिक है। इसके चलते अस्पताल में मरीजों को परेशानी झेलना पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सक को अन्य स्थान पर नहीं भेजने और अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
सामुदायिक अस्पताल बड़सर में बीएमओ के अलावा चार चिकित्सक कार्यरत हैं। इनमें से एक मेडिसन विशेषज्ञ, एक महिला चिकित्सक और दो अन्य चिकित्सक हैं। मौजूदा समय में महिला चिकित्सक छुट्टी पर हैं, जबकि मेडिसन विशेषज्ञ को एक सप्ताह के लिए जिला अस्पताल में डेपुटेशन पर भेज दिया गया। इससे अस्पताल में मात्र दो चिकित्सक रह गए हैं। उन्हें डे-नाइट ड्यूटी करनी पड़ रही है। इसके चलते अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने लगी हैं।
विज्ञापन
बड़सर अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 300 मरीज जांच और उपचार के लिए आते हैं। इसके अलावा वार्ड में 30 बिस्तर का प्रबंध है। चिकित्सक की कमी होने से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में आए मरीज और तीमारदार विजय कुमार, पुष्पा, सुनीता, सरोती, रघुवीर सिंह, सुनील, विनोद, राज कुमारी सहित अन्य कई लोगों ने अस्पताल से विशेषज्ञ चिकित्सक को तैनात करने की मांग की है जिससे जल्द लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिले।
जिला अस्पताल में कार्यरत दो मेडिकल विशेषज्ञों के छुट्टी पर होने से बड़सर अस्पताल से विशेषज्ञ चिकित्सक को बुलाकर कुछ समय अस्थायी व्यवस्था की है। कुछ दिनों में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक को वापस अस्पताल भेजा जाएगा।- डॉ. सावित्री कटवाल, सीएमओ, हमीरपुर