{"_id":"5bc02fdebdec22504e3dfc8f","slug":"no-diwali-bonus-to-kccb-bank-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटे के चलते केसीसी बैंक कर्मियों को इस बार नहीं मिलेगा दिवाली बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटे के चलते केसीसी बैंक कर्मियों को इस बार नहीं मिलेगा दिवाली बोनस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति में कार्यरत क्लर्क और उच्च पदों पर तैनात कर्मचारियों को इस बार दिवाली बोनस नहीं मिलेगा। बैंक प्रबंधन ने यह फैसला बैंक को इस वित्तीय वर्ष में हुए घाटे के कारण लिया है। इसके चलते प्रदेश भर में तैनात केसीसी बैंक के 1600 के करीब कर्मचारियों को दिवाली के बोनस से महरूम होना पड़ेगा।
विज्ञापन
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक को इस वित्तीय वर्ष में करीब करोड़ों का घाटा हुआ है। ऐसे में बैंक को लाभ न होने का खामियाजा बैंक की 206 शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों को भुगतना पड़ेगा। बैंक के एमडी केके सरोच ने बताया कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति का अभी कोई स्थायी बोर्ड नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे में कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने का फिलहाल निर्णय नहीं लिया जा सका है। हालांकि बैंक की विभिन्न शाखाओं में कार्य कर रहे वाटर कैरियर और चपरासियों को बोनस मिलेगा। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति के कर्मचारी नेता शरत रलहन का कहना है कि बोनस न मिलने का कारण पिछली सरकार की गलत नीतियां हैं।
विज्ञापन