फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No clue of missing soldiers in avalanche in kinnaur Himachal

हिमखंड में लापता जवानों का 14वें दिन भी नहीं लगा सुराग

Tue, 05 Mar 2019 09:23 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 05 Mar 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
No clue of missing soldiers in avalanche in kinnaur Himachal

भारत तिब्बत सीमा के साथ लगती नमज्ञा पंचायत के डोगरी नाले में हिमखंड की चपेट में आए तीन जवानों का 14वें दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक सैकड़ों जवान और ग्रामीण लापता हुए सेना के तीन जवानों को तलाशने में जुटे रहे, लेकिन दो बार आए हिमखंड और बर्फबारी के कारण बर्फ की मोटी परत में लापता जवानों को ढूंढने में सफलता नहीं मिल पा रही। हालांकि अभी तक हिमखंड में दबे छह जवानों में से तीन जवानों के शव ही मिल पाए हैं। 

विज्ञापन


13वें दिन सोमवार को डोगरी नाले में हिमखंड की चपेट में आए जवानों की तलाश कर रही रेस्क्यू टीम को जवान गोविंद छेत्री का शव मिला था, जिसे पूह स्थित सेना के बेस कैंप पहुंचाया गया था। पश्चिम बंगाल के बिनागुरी से संबंध रखने वाले जवान गोविंद छेत्री का शव मंगलवार को वायु सेवा के जरिए उसके परिजनों के पास भेजा गया।
विज्ञापन


तीन जवानों की तलाश में अभी भी रेस्क्यू टीम जुटी हुई है। भारतीय सेना, आईटीबीपी, डीआरडीओ, चंडीगढ़, कश्मीर और लद्दाख से आए ग्लेशियर विशेषज्ञ दल के करीब 500 लोग सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं। एडीएम पूह शिव मोहन सेनी ने बताया कि 14वें दिन सर्च ऑपरेशन चलता रहा, लेकिन तीन जवानों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। बुधवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed