फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   no car rally will be allowed to pass through snow leopard area of Kibber Wild Sanctuary

31 मार्च तक किब्बर में पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध, नहीं होगी कार रैली

Thu, 11 Feb 2021 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Feb 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
no car rally will be allowed to pass through snow leopard area of Kibber Wild Sanctuary
किब्बर गांव(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

स्पीति टूरिज्म सोसाइटी ने 17 फरवरी से पर्यटन गतिविधियों को शुरू करने का निर्णय लिया है। लेकिन किब्बर के ग्रामीणों ने पूर्व में लिए गए निर्णय को कायम रखा है। 31 मार्च तक ग्रामीणों ने गांव में पर्यटकों के साथ कार रैली के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है।  पंचायत समिति अध्यक्ष डोलकर डोलमा ने कहा कि किब्बर के ग्रामीणों के  निर्णय पर पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपनी सहमति जताई है। किब्बर गांव में हिम तेंदुए सहित अन्य वन्य प्राणियों के संरक्षण व सुरक्षा को दुखते  हुए आम जनता के साथ पर्यटकों को अनुमति नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बाबत पत्राचार के माध्यम से वन मंडलाधिकारी काजा को भी अवगत करवाया गया है। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते ग्रामीणों ने यह फैसला लिया है। जिसका पंचायत स्तर पर भी सम्मान किया जाएगा। गत दिनों किब्बर में कोरोना के कई मामले सामने आए थे। जिस वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। कहा कि कोरोना वैक्सीन आ चुकी है। लेकिन एहतियात के तौर पर 31 मार्च तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूर्ण  प्रतिबंध रहेगा। स्पीति के एडीएम जीवन नेगी ने कहा कि  दुर्लभ वन्य जीवों के संरक्षण व रक्षा को देखते हुए कोई भी गतिविधियां किब्बर गांव में नहीं होगी। लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन के अनुसार किब्बर वन्य अभयारण्य  के हिम तेंदुए क्षेत्र से किसी भी कार रैली को गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed