फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nivedita Sharma of Bilaspur becomes Nursing Officer in PGI Chandigarh

Bilaspur News: बिलासपुर की निवेदिता शर्मा पीजीआई चंडीगढ़ में बनीं नर्सिंग ऑफिसर

Wed, 24 Jan 2024 01:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरठीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरठीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jan 2024 01:51 PM IST
सार

बिलासपुर जिले की गंढीर पंचायत के गांव कुजेल की निवेदिता शर्मा पीजीआई चंडीगढ़ में बतौर नर्सिंग ऑफिसर चयनित हुई हैं। उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर 12वां स्थान हासिल किया गया है।
 

विज्ञापन
Nivedita Sharma of Bilaspur becomes Nursing Officer in PGI Chandigarh
बिलासपुर की निवेदिता शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की गंढीर पंचायत के गांव कुजेल की निवेदिता शर्मा पीजीआई चंडीगढ़ में बतौर नर्सिंग ऑफिसर चयनित हुई हैं। उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर 12वां स्थान हासिल किया गया है।  निवेदिता ने पीजीआई चंडीगढ़ में बतौर नर्सिंग ऑफिसर ज्वाइन किया है। बेटी की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। निवेदिता के माता-पिता संतोष शर्मा और विमल शर्मा दोनों शिक्षक हैं।

विज्ञापन


उनकी बड़ी बहन शिवानी एमएससी कर रही है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की सोच को सार्थक करने वाली निवेदिता की माता संतोष ने बताया कि उन्हें उनकी दोनों बेटियों पर गर्व है। उनकी दो ही बेटियां हैं, जो उनके लिए बेटों से भी बढ़कर हैं। निवेदिता के परिजनों में दादा सुख राम शर्मा, ताया शास्त्री देशराज शर्मा, केवल, देवराज, किशोरी, अनिल, प्रेम और राजेश सहित अन्य रिश्तेदारों ने निवेदिता को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed