फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nitin Gadkari and CM will lay foundation stone of Pathankot-Mandi Fourlen

नितिन गडकरी और सीएम करेंगे पठानकोट-मंडी फोरलेन का शिलान्यास

Tue, 19 Feb 2019 08:36 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: ashok chauhan Updated Tue, 19 Feb 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari and CM will lay foundation stone of Pathankot-Mandi Fourlen

लोकसभा चुनावों से पहले पठानकोट-मंडी फोरलेन का शिलान्यास केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा स्थित शाहपुर के चंबी में 24 फरवरी को करेंगे।  

विज्ञापन


इसका निर्माण 7500 करोड़ रुपये की लागत से होगा। यह जानकारी मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि पठानकोट से घटासनी तक भू-अधिग्रहण प्रक्रिया तथा घटासनी से मंडी फोरलेन सड़क मार्ग की भू-अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


फोरलेन का निर्माण कार्य होने से मंडी-पठानकोट के बीच जहां दूरी कम होगी वहीं मंडी से पठानकोट 4 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विशेष तौर पर आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन एनएच का शिलान्यास भी इसी दिन

Nitin Gadkari and CM will lay foundation stone of Pathankot-Mandi Fourlen

हमीरपुर-मंडी वाया धर्मपुर-कोटली एनएच का निर्माण 1334 करोड़ रुपये की लागत से होगा और औट-सैंज-बंजार-जलोड़ी-लुहरी एनएच निर्माण के लिए 29 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इनका शिलान्यास भी 24 फरवरी को किया जाएगा।

जालंधर-हमीरपुर, धर्मपुर-कोटली-मंडी एनएच लंबे अरसे से स्वीकृत था मगर इसके निर्माण के लिए बजट राशि का प्रावधान नहीं हो पा रहा था। अब केंद्र सरकार ने इस सड़क मार्ग के लिए 1334 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं और निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed