फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NIT Research: Artificial Intelligence will now immediately detect hate speech on social media

Research: सोशल मीडिया पर हेट स्पीच को अब तुरंत पकड़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

Sat, 23 Dec 2023 10:55 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Dec 2023 10:55 AM IST
सार

एनआईटी हमीरपुर में आयोजित माइंड 2023 अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद की सहायक प्रोफेसर सोनम गुप्ता ने इस तकनीक को मजबूत करने के लिए रिसर्च पेपर प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन
NIT Research: Artificial Intelligence will now immediately detect hate speech on social media
एनआईटी हमीरपुर - फोटो : NIT Hamirpur Website

विस्तार

सोशल मीडिया के दौर में हेट स्पीच पर नियंत्रण अपने आप में चुनौती है। इसी चुनौती से पार पाने के लिए सरकार भी प्रयासरत है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफार्म की भरमार में मजबूत निगरानी तंत्र नहीं बन पाया है। एनआईटी हमीरपुर में आयोजित माइंड 2023 अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद की सहायक प्रोफेसर सोनम गुप्ता ने इस तकनीक को मजबूत करने के लिए रिसर्च पेपर प्रस्तुत किया है। इस रिसर्च पेपर में डॉ. सोनम गुप्ता ने हेट स्पीच डिटेक्शन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल को सुझाया है।

विज्ञापन


सोनम गुप्ता ने साथी सहायक प्रोफेसर रेखा बघेल और एमटेक स्टूडेंट दिव्या के साथ मिलकर एआई तकनीक के इस्तेमाल से हेट स्पीच डिटेक्शन की उच्चस्तरीय तकनीक पर कार्य किया है। 40 हजार सोशल मीडिया पोस्ट के डाटा सेट का इस्तेमाल करते हुए अलागरिथम के जरिये एआई की मदद से हेट स्पीच के लेवल को तय किया है। एडवांस्ड कंप्यूटर पर प्रोग्रामिंग की मदद इस डाटा सेट पर किए प्रयोग से 90 फीसदी सटीक नतीजे सामने आए हैं। ऐसे में हेट स्पीच डिटेक्शन को लेकर पोस्ट वायरल होने से पहले ही रियल टाइम एक्शन होगा। इस टूल की मदद से घुमाफिरा कर अथवा ताना मार कर किसी धर्म या जाति विशेष पर किए गए पोस्ट को डिडेक्ट करने की क्षमता होगी। मसलन तानों और उलहानों की भाषा को एआई की मदद से एपीआई निगरानी तंत्र बेहतर ढंग से समझ कर डिडेक्ट करेगा।
विज्ञापन


कैसे करता है सरकार का निगरानी तंत्र
सोशल मीडिया पर हेट स्पीच की वजह से किसी की धार्मिक भावना आहत न हो इसके लिए सरकार की तरफ से एप्लीकेशन प्रोग्रेमिंग इंटरफेस (एपीआई) की मदद ली जाती है। एआई की मदद से एपीआई तंत्र को अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है। इससे सोशल मीडिया पर हेट स्पीच का रियल टाइम अपडेट होगा। वर्तमान में सीधे शब्दों में लिखे गए वाक्यों को समझ कर सोशल मीडिया पर निगरानी तंत्र ब्लाक कर देता है या इस तरह के कंटेंट को छुपा दिया जाता है। लेकिन घुमाफिराकर पोस्ट किए गए कंटेंट को पकड़ने की क्षमता अभी तक विकसित हो रही है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार पर पेश रिसर्च पेपर ने इसकी नई संभावनाओं को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाटा सेट पर सटीक नतीजे : गुप्ता
सहायक प्राफेसर सोनम गुप्ता का कहना है कि एआई की मदद हेट स्पीच डिडेक्टशन को अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। एपीआई के जरिये किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कंटेट की निगरानी इस तकनीक से अधिक बेहतर हो सकती है। 40 हजार सोशल मीडिया पोस्ट के डाटा सेट में इस तकनीक के इस्तेमाल से 90 फीसदी सटीक नतीजे आए हैं। इस तकनीक में कंटेट को रियल टाइम में डिडेक्ट करने की क्षमता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed