फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NIT recruitment Case: Dr. Awasthi discharged two deans including Registrar as soon as he took over as Director

एनआईटी मामला: निदेशक का पद संभालते ही डॉ. अवस्थी ने की रजिस्ट्रार समेत दो डीन की छुट्टी

Fri, 17 Jul 2020 10:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jul 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
NIT recruitment Case: Dr. Awasthi discharged two deans including Registrar as soon as he took over as Director
एनआईटी हमीरपुर

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) हमीरपुर में प्रो. ललित अवस्थी के कार्यकारी निदेशक का पदभार संभालते ही रजिस्ट्रार समेत दो डीन की उनके पद से छुट्टी कर दी गई। आधा दर्जन असिस्टेंट रजिस्ट्रार के विभाग भी बदले हैं। एनआईटी में गलत तरीके से हुई भर्तियों और अनुचित वित्तीय लाभ के आरोप में केंद्रीय मंत्रालय ने गत दिवस ही निदेशक प्रो. विनोद यादव को तत्काल छुट्टी पर भेज दिया था। उनकी जगह जालंधर एनआईटी के निदेशक प्रो. अवस्थी ने वीरवार को कार्यकारी निदेशक का पद संभाला। पदभार संभालने के एक घंटे के बाद ही लंबित बी-आर्किटेक्चर दसवें सेमेस्टर और एमटेक मैटीरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग के चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया।

विज्ञापन


प्रो. अवस्थी ने संस्थान के सभी डीन, विभिन्न विभागों के एचओडी की बैठकें लीं। सबसे पहले रजिस्ट्रार के पद पर नई नियुक्ति की। कार्यकारी निदेशक ने प्रो. सुनील कुमार की जगह प्रो. योगेश गुप्ता को रजिस्ट्रार का पदभार सौंपा। डीन अकादमिक के पद पर प्रो. सुशील चौहान की जगह प्रो. राजीवन चंदेल और डीन फैकल्टी वेलफेयर के पद पर प्रो. सुनील की जगह प्रो. आरके शर्मा को नियुक्त किया। जिन असिस्टेंट रजिस्ट्रार के विभाग बदले हैं, उनमें बीआर शर्मा, विपिन कुमार, कुमार सौरभ, संजय जम्वाल, गौरव यादव और गौरव शर्मा शामिल हैं। कुछ और बदलाव हो सकते हैं। निवर्तमान निदेशक के कार्यकाल में खरीदी गई सामग्री और विभिन्न विभागों में लिए फैसलों की भी समीक्षा शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


एनआईटी की रैंकिंग गिरने की जांच होगी
 प्रो. अवस्थी ने कहा कि एनआईटी की रैंकिंग कैसे 60 से गिरकर 98वें पहुंची, इसकी जांच होगी। उनका मुख्य उद्देश्य संस्थान में भयमुक्त माहौल स्थापित करना, सभी फैकल्टी को साथ लेकर विद्यार्थियों के साथ तालमेल बिठाना और एनआईटी हमीरपुर को एनआईटी जालंधर की तर्ज पर ऊंचाइयों पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि एनआईटी टेक्निकल क्वालिटी इंप्रूवमेंट प्रोग्राम-3 में क्यों शामिल नहीं हो पाया और क्यों रिसर्च वर्क समय पर जमा नहीं हो पाए, इसकी जांच होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed